होम राज्य उत्तर प्रदेश बिसौली के निकट सोत नदी पर जर्जर हो चुके पुल का लोक...

बिसौली के निकट सोत नदी पर जर्जर हो चुके पुल का लोक निर्माण विभाग एवं राज्य सेतु निगम के अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षण किया। नए टू लेन पुल का प्रस्ताव शासन को भेजा।

बिसौली। कछला-शाहाबाद हाईवे मार्ग पर स्थित सोत नदी पर बने जर्जर हो चुके पुल का लोक निर्माण विभाग एवं राज्य सेतु निगम के अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने नया टू लेन पुल के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा है।

बिसौली तहसील स्थित बिल्सी, सहसवान एवं इस्लामनगर को जोड़ने वाला 50 वर्ष पुराना पुल जर्जर अवस्था में पहुंच चुका है। पिछले वर्ष लोक निर्माण विभाग ने इस पुल पर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया था। इधर प्रदेश सरकार ने जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की रिपोर्ट पर विभागीय अधिकारियों से इसका एस्टीमेट मांगा था।

अधिकारियों ने 122 मीटर लंबे और टू लेन चौड़े पुल के निर्माण के लिए 13 करोड़ रुपए के अनुमानित लागत का एस्टीमेट शासन को भेजा है। लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता केके सिंह, राज्य सेतु निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर, अधिशासी अभियंता देवपाल सिंह एवं सहायक अभियंताओं की टीम ने आज जर्जर पुल के निरीक्षण के दौरान बताया कि नया पुल पुराने ढांचे से दाईं और बनाया जाएगा। इसकी सर्वे रिपोर्ट भी शासन को भेजी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here