बिल्सी। नगर की हनुमानगढ़ी कॉलोनी के निकट नाले में एक युवक का शव मिलने से कॉलोनी में सनसनी फ़ैल गई है। शव मिलने के बाद कस्बे में हड़कंप मच गया है कस्बा इंचार्ज सत्यपाल सिंह ने बताया कि आज सुबह 10:00 बजे के आसपास हनुमान गढ़ी कालोनी के निकट बने नाले में एक युवक का शव होने की सूचना मिली, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को नाले से बाहर निकाल कर आसपास के लोगों से पहचान कराई जिसकी पहचान सुमित कश्यप पुत्र हरिओम निवासी मोहल्ला नंबर एक हनुमानगढी के रूप में हुई है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।

























