होम राज्य उत्तर प्रदेश जम्मू-कश्मीर: आतंकी हमले में शहीद हुआ इस्लामनगर का लाल,

जम्मू-कश्मीर: आतंकी हमले में शहीद हुआ इस्लामनगर का लाल,

बिल्सी। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में बीती रात हुए आतंकी हमले में इस्लामनगर के ग्राम सवानगर का एक जवान शहीद हो गया। इस्लामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सवानगर निवासी मोहित सिंह राठौड़, पुत्र नाथू सिंह, आतंकी मुठभेड़ में वीरगति को प्राप्त हो गए। मोहित घर का इकलौता चिराग था और 2017 में भारतीय सेना में भर्ती हुआ था। बतादें की मोहित की शादी अभी 2 बर्ष हुए थे। उनकी बहादुरी और देशभक्ति की कहानी अब हर जुबान पर है।

मोहित की शहादत ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया है। नायब सूबेदार डेल्टा माइक बड़े ने जानकारी दी कि मोहित सिंह राठौड़ आतंकियों से लड़ते हुए शहीद हो गए। प्रशासनिक अधिकारी, नायब तहसीलदार बिसौली, थाना प्रभारी इस्लामनगर सहित कई अधिकारी और कर्मचारी गांव पहुंच चुके हैं। शहीद का पार्थिव शरीर देर रात तक गांव पहुंचने की संभावना है।

मोहित की वीरगति की खबर सुनते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। गांव के लोग अपने बहादुर बेटे की अंतिम विदाई के लिए तैयारी कर रहे हैं। मोहित की शहादत ने न केवल उनके परिवार को, बल्कि पूरे गांव को गर्व महसूस कराया है।

मोहित सिंह राठौड़ की बहादुरी और देशभक्ति और उनके बलिदान की गाथा गांव के हर व्यक्ति के दिल में बसी रहेगी और उनकी यादें हमेशा जीवित रहेंगी। मोहित की शहादत ने साबित कर दिया कि हमारे देश के जवान हर मुश्किल का सामना करते हुए अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए सदा तत्पर रहते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here