
बिल्सी।राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता के प्रथम बिल्सी आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया, आज शाम 5:00 बजे बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष विवेक राठी एडवोकेट के आवास पर पहुंचे श्री गुप्ता ने नगर के गणमान्य लोगों से भेंट करके राज्य सूचना आयोग की महत्वपूर्ण जानकारियां दी।
इस मौके पर उप जिलाधिकारी प्रवर्धन शर्मा तहसीलदार राहुल कुमार गुप्ता पूर्व पालिका अध्यक्ष ओम प्रकाश सागर, सुदीप चौहान,सुधीर सोमानी प्रखर महेश्वरी अखिल मालपानी पीयूष राठी आदित्य माहेश्वरी मधु राठी लक्ष्मी नारायण वार्ष्णेय सबली योगेश भारद्वाज मुकेश शर्मा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।