E- KYC के बाद घट जाएगी गरीबों की संख्या ?,
बिल्सी। 2024 के लोकसभा चुनावों में प्रदेश में सत्तारूढ़ पार्टी को मिली डिफीड के बाद एक्शन मोड़ में आ गई है प्रदेश सरकार, इसके लिये उन मुद्दों पर कार्य किये जाने के फरमान जारी किए जा रहे हैं जिनको उठाकर विपक्षी पार्टियों ने सरकार की हसीं बनवा दी थी, जहां सरकार 80 करोड़ लोगों को राशन देने को अपनी वाहवाही समझ कर इसका हर रैली में बखान कर रही थी वहीं विपक्ष ने इसे सरकार की 10 साल की नाकामी बताकर सवाल खड़े कर दिए जिससे लोगों में सन्देश चला गया कि गरीबी पहले से कम नहीं हुई बल्कि बढ़ गई है। चुनाब के नतीजों ने सरकार के माथे पर पसीना ला दिया, इसी के चलते अब प्रदेश सरकार ने इस 80 करोड़ के आंकड़े को कम करने के लिये नया आदेश जारी कर दिया है अब हर राशन कार्ड धारकों को घर के हर सदस्य की ई केवाईसी करानी होगी , ई केवाईसी करने के लिए राशन कार्ड धारकों को अपना आधार कार्ड और मोबाइल नंबर अपडेट करना होगा।
जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है की शासन के आदेश के अनुपालन में ई केवाईसी को पूरी कराये जाने की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित की गई है। राशन कार्ड धारक के प्रत्येक सदस्य को ई केवाईसी करवाना अनिवार्य है शासन द्वारा इस प्रक्रिया में प्रत्येक सदस्य की जांच कराई जा रही है बताते चलें की तहसील क्षेत्र में सैकड़ो ऐसे राशन कार्ड धारक हैं जिनके परिवार के सदस्य की मृत्यु हो जाने के बाद वह उनके यूनिट का राशन ले रहे हैं।

























