दिल्ली/ लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 की सभी तस्वीर लगभग साफ हो गई है एनडीए गठबंधन ने बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया । वही इंडिया गठबंधन ने भी बड़ा उलटफेर करते हुए अप्रत्याशित प्रदर्शन किया है ।चुनाव परिणाम की बात करें तो एनडीए गठबंधन को 292 तथा इंडिया गठबंधन 234 सीटें प्राप्त करने में सफलता हासिल की है चुनावों के बाद विभिन्न चैनलों द्वारा किये गए सभी एग्जिट पोल के परिणाम गलत साबित हुए लोगों ने एग्जिट पोल को देखने के बाद ही इन्हें प्री प्लांड व किसी एक पार्टी के इशारे पर शेयर मार्केट के हिसाब से तैयार किया गया है कहते हुए सुना गया। मतगणना के बाद जनता का शक सही साबित हुआ, परिणाम आते ही लगातार दो दिन शेयर मार्केट ऐतिहासिक रूप से गिरा जिसके कारण लोगों के अरबों रुपया डूब गया।
इस बार लोकसभा चुनाव में भाजपा ने अबकी बार 405 पार का नारा दिया था लेकिन बीजेपी खुद भी 250 का आंकड़ा न छू सका वहीं उनका एनडीए गठबंधन भी 300 सीट भी पार न कर सका । भाजपा को सबसे अधिक नुकसान उसके सबसे मजबूत गढ़ उत्तर प्रदेश से देखने को मिला है जहां इंडिया गठबंधन ने 44 एनडीए गठबंधन 35 एवं एक अन्य को मिली है,इस रिजल्ट के बाद लोगों का मानना है कि एनडीए गठबंधन को नुकसान भाजपा कार्यकर्ताओं का ओवर कॉन्फिडेंस के कारण हुआ है, साथ ही भाजपा के पुराने कार्यकर्ताओं को सम्मान न मिलकर कल के आये नये लोगों का पार्टी में कब्जा भारी साबित हुआ जिसका जबाब भितरघात के रूप में सामने आया।
उत्तर प्रदेश में दो लड़कों की जोड़ी ने इंडिया गठबंधन की सबके मजबूत नीवं रख दी है जो आगे आने वाले समय मे नई इबारत लिख सकती है बैसे भी देखा गया है दिल्ली सत्ता का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर ही जाता है। इंडिया गठबंधन का उत्तर प्रदेश में शानदार प्रदर्शन पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी,प्रियंका गांधी ने भी उत्तर प्रदेश की जनता को तहे दिल से आभार व्यक्त किया है।

























