

बदायूं। समाजसेवी स्व० दिनेश चंद्र शर्मा की प्रथम पुण्यतिथि के उपलक्ष्य मे टिकटगंज कोठी वाला मंदिर के बहार सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक शरबत का वितरण किया गया। शरबत का वितरण बदायूँ गौरव क्लब एवं बदायूं गौरव महोत्सव समिति द्वारा किया गया।बदायूं गौरव क्लब के मुख्य सचिव एवं बदायूं गौरव महोत्सव के मुख्य संयोजक पं अमन मयंक शर्मा एवं सहसचिव गौरव पाठक ने बताया कि बदायूं गौरव क्लब के संरक्षक जनपद के वरिष्ठ समाजसेवी रहे स्व. दिनेश चंद्र शर्मा की स्मृति में उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर किया गया।
जनपद के बरिष्ठ भाजपा नेता पं अमन मयंक शर्मा ने बताया कि स्व. दिनेश शर्मा जी ने अपने जीवन काल में लगातार समाज की सेवा की इसी लिए उनसे जुड़ी संस्थाओं ने उनकी पुण्यतिथि से उनकी स्मृति मे समाजसेवा से सम्बंधित कार्य लगातार किये जाएंगे,।सहसचिव गौरव पाठक ने कहा कि दिनेश चंद्र शर्मा द्वारा आजीवन समाज सेवा के कार्य किये गये ।उनका जीवन युवाओं के किये अत्यंत प्रेरणादायी है।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने दिनेश चंद्र शर्मा के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर उनको श्रदांजलि दी। इस मौके पर अमन मयंक शर्मा,गौरव पाठक,गीता शर्मा,अंजलि मिश्रा,चर्चा पाठक,वैदिक पाठक,दिनेश गुप्ता,शशांक शर्मा,सुमित शंखधार,नियति मिश्रा,काव्या पाठक,विपिन शर्मा,मयंक शंखधार,मुन्ना भइया ,चिराग शर्मा,प्रदीप शर्मा,निहार पाराशरी,अचीन शर्मा,सुरेंद्र मिश्रा,राकेश शर्मा सहित तमाम सम्मानित जन सेवा मे उपस्थित रहे।

























