बिल्सी।श्री माहेश्वरी समाज के तत्वाधान में कल 15 जून को श्री महेश नवमी महोत्सव 2024 को धूमधाम से मनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारी चल रही हैं ,यह जानकारी समिति के संयोजक सचिन असावा ने दी है, सचिन ने बताया कि नगर के बाईपास स्थित रामा फार्म्स में आयोजित कार्यक्रम में श्री महेश भगवान का पूजन एवं हवन प्रातः 8:00 बजे ,अतिथि स्वागत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम सांय 6:30 बजे प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का सम्मान रात्रि 7:00 बजे समाज के बुजुर्ग महिला पुरुषों का सम्मान 7:20 बजे सहित सजातीय सभासदों तथा तकनीकी एवं चिकित्सा क्षेत्र में स्नातक परस्नातक का सम्मान किया जाएगा।
कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी श्री श्याम जाजू मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे ,कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में राकेश माहेश्वरी प्रदेश अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश माहेश्वरी सभा श्रीमती कीर्ति माहेश्वरी चेयरपर्सन आदर्श नगर पंचायत मैलानी पहलवान नारायण महेश्वरी चेयरपर्सन नगर पंचायत जेवर शैलेंद्र माहेश्वरी चेयरपर्सन नगर पालिका परिषद पुरनपुर पीलीभीत तथा मधुर माहेश्वरी एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट आफ इंडिया मौजूद रहेंगे।

























