होम राज्य उत्तर प्रदेश दातागंज में बिजली चोरी करते पकड़े गये 3 उपभोक्ता , विद्युत चोरी...

दातागंज में बिजली चोरी करते पकड़े गये 3 उपभोक्ता , विद्युत चोरी में संलिप्त उपभोक्ताओं के विरुद्ध की गयी एफआईआर की कार्यवाही

दातागंज । 11 जून /आर0एन0 वर्मा अधिशासी अभियन्ता
विद्युत वितरण खण्ड – द्वितीय, बदायूँ ने बताया कि उच्चाधिकारियों प्रबन्ध निदेशक म०वि०वि०नि०लि० लखनऊ एवं मुख्य अभियन्ता (वितरण) बरेली क्षेत्र – 2, बरेली, अधीक्षण अभियन्ता, विद्युत वितरण मण्डल, बदायूँ एवं अधिशासी अभियन्ता, विद्युत वितरण खण्ड – द्वितीय, बदायूँ द्वारा दिये गये निर्देश के अनुपालन में जनपद बदायूँ की तहसील दातागंज में प्रातः 06 बजे ‘मार्निंग मास रेड’ अभियान के अन्तर्गत विभागीय टीम द्वारा संयुक्त रूप से संघन चेकिंग अभियान संचालित किया गया। जिसमें 3 अदद लोग केबिल में कट लगाकर विद्युत चोरी करते पाये गये। चोरी करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ थाना एण्टी पावर थेफ्ट बदायूँ में थाना 135 के अन्तर्गत प्राथमिकी दर्ज करायी गयी ।चेकिंग टीम में तहसील दातागंज क्षेत्र के उपखण्ड अधिकारी ई० मो० ताजिम, अवर अभियन्ता श्री बालमुकुन्द सिंह व अन्य कर्मचारियों के संयुक्त प्रयास से विद्युत उपभोक्ताओं के संयोजनों की चेकिंग की गयी। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि चेकिंग कार्यवाही में विद्युत चोरी के संलिप्त उपभोक्ताओं में

  • श्री नजरीन पुत्र श्री महमूद निवासी वार्ड नं0 12, दातागंज 01 किलोवाट
  • श्री सूरजपाल पुत्र श्री त्रिमल निवासी दियारिया पार दातागंज टाउन । 01 किलोवाट
  • श्री सुरजीत कश्यप पुत्र श्री गेंदन लाल, निवासी दियारिया पार, दातागंज टाउन । 01 किलोवाट पाए गए जिनके विरुद्ध विभाग द्वारा एफआईआर की कार्यवाही की गयी है।

मार्निंग मास रेड की कार्यवाही से क्षेत्र में चोरी करने वाले व्यक्तियों में भय का माहौल है। मार्निंग मास रेड की कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here