होम राज्य उत्तर प्रदेश अब बिल्सी से मिलेगी मथुरा के लिये सीधे रोडवेज बस,बदायूँ डिपो ने...

अब बिल्सी से मिलेगी मथुरा के लिये सीधे रोडवेज बस,बदायूँ डिपो ने आज से शुरू की बिसौली बिल्सी कासगंज होते हुए मथुरा के लिये बस सेवा।

बिल्सी।उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के बदायूं डिपो ने बिल्सी बिसौली क्षेत्र की जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए आज से बिसौली से मथुरा के लिये सीधे बस सेवा शुरू कर दी है जो वाया बिल्सी कछला कासगंज से गुज़रेगी, उक्त सेवा शुरू हो जाने का लाभ बिसौली बिल्सी क्षेत्र की जनता को मिलेगा जिन्हें अब मथुरा जाने के लिये डग्गामार बाहनों में धक्के नहीं खाने पड़ेंगे, सीधे बस सेवा की खबर से बिसौली व बिल्सी की जनता में खुशी की लहर दौड़ गई है।

सीनियर स्टेशन इंचार्ज बदायूं राजीव सक्सेना ने स्वदेश केसरी प्रभारी ललित वार्ष्णेय को मोबाइल पर जानकारी देते हुए बताया की बस संख्या यूपी 25 AT 2019 बिसौली से प्रातः 7:00 बजे Just 7:30 बजे बिल्सी 9:00 बजे कासगंज तथा सिकंदराराऊ हाथरस होते हुए दोपहर 12:00 बजे मथुरा पहुंचेगी, यही बस वापसी में एक घंटा रुक कर 1:00 बजे मथुरा से चलकर कासगंज से उझानी होकर शाम 6:00 बजे बदायूं पहुंचेगी सीनियर स्टेशन इंचार्ज श्री सक्सेना ने बताया कि उपरोक्त बस बिसौली में रात को होल्ट करेगी, विदित हो की स्वदेश केसरी की तीन माह पूर्व बिसौली कासगंज मार्ग पर बस सेवा न होने से टापू बन जाने वाली खबर को प्रमुखता से छापा था जिसका असर अब लोकसभा चुनाव की आचार संहिता हट जाने के बाद देखने को मिल रहा है। बताते चलें की पीतल नगरी डिपो ने भी मुरादाबाद से मैनपुरी नई रोडवेज सेवा वाया बिसौली बिल्सी कासगंज एटा होते हुए शुरू की है तथा इसी डिपो ने चंदौसी कासगंज सेवा पहले से संचालित कर रखी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here