




बिल्सी। नगर के भू देवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज सभागार में आज मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया, कार्यक्रम में यूपी बोर्ड परीक्षा में टॉप 10 सूची में सातवां एवं नौवां स्थान प्राप्त करने वाली कक्षा 10 की छात्रा अयोध्या प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर उझानी नियति वार्ष्णेय को प्रबंध समिति द्वारा ₹11000 का चेक का भू देवी वर्ष में इंटर कॉलेज का छात्र रोहित चौहान को विद्यालय स्टाफ द्वारा 5100 की नगद धनराशि प्रदान की गई कार्यक्रम में जिले में सातवां एवं नौवां स्थान प्राप्त करने वाले कक्षा 10 के छात्र उपलक्ष शर्मा शुभम सागर वी कक्षा 12 की छात्रा कुमारी शिवानी एवं समस्त विद्यालय स्टाफ को प्रबंध समिति द्वारा सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे एसडीएम प्रावधान शर्मा ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया
विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम में जिला टॉपर नियति वार्ष्णेय के माता-पिता एवं विद्यालय प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष भगवान दास गुप्ता प्रबंधक सुरेश बाबू वार्ष्णेय उप प्रबंधक डी के गुप्ता कोषाध्यक्ष शशांक चौहान वार्ष्णेय कार्यकारिणी सदस्य राजीव वाष्र्णेय अवनीश वार्ष्णेय वरिष्ठ पत्रकार ललित वार्ष्णेय सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

























