होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी के भूदेवी इंटर कॉलेज में चल रहे समर कैंप में बच्चों...

बिल्सी के भूदेवी इंटर कॉलेज में चल रहे समर कैंप में बच्चों ने सीखा योग।बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए जरूरी है योग-वरुण कुमार सिंह (पीटीआई)

बिल्सी। नगर के भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज में चल रहे समर कैंप में आज बच्चों के लिए योग का प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें बच्चों को प्राणायाम, ध्यान, अनुलोम-विलोम, सूर्य नमस्कार जैसे आसन का अभ्यास कराया गया साथ ही कंसंट्रेशन, पावर, मैमोरी पावर बढ़ाने के तरीके आदि पर विशेष जोर दिया। भूदेवी के पीटीआई वरुण कुमार सिंह ने बच्चों को योग के टिप्स देते हुए योग करने से होने वाले लाभ को विस्तार से समझाया और बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ मानसिक और शारीरिक विकास की जरूरत होती है, जो केवल योग से ही संभव हो सकता है।वहीं दूसरी ओर अंतिमा सोलंकी व अमित दीक्षित ने बच्चों को ताइक्वांडो व टेबल टेनिस का प्रशिक्षण दिया |

प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हमें पढ़ाई के साथ-साथ नियमित योग भी करना चाहिए। इस अवसर पर प्रदीप सक्सेना, राजेंद्र शर्मा, सुनील कुमार,देव सिंह, पीयूष यादव आदि स्टाफ मौजूद रहा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here