होम राज्य उत्तर प्रदेश बिजली विभाग मस्त जनता त्रस्त, पिछले 15 घण्टे से हुसैनी गली चौबे...

बिजली विभाग मस्त जनता त्रस्त, पिछले 15 घण्टे से हुसैनी गली चौबे मोहल्ला की सप्लाई बंद भीष्म गर्मी में पानी तक को तरसे लोग।जनप्रतिनिधियों को कोश रहे परेशान लोग।

बदायूँ। बदायूँ का विद्युत विभाग अब जनता की नहीं केवल सरकार व अधिकारियों की सेवा के लिये ही बनकर रह गया है जनता की सेवा केवल कागजों तक ही सीमित है।यह कहना है आर्य समाज चौक के पास हुसैनी गली,चौबे मोहल्ले के लोगों का। इस मोहल्ले की सप्लाई पिछले 15 घण्टे से ज्यादा समय से वाधित है लेकिन विभाग के कर्मचारी पंखे कूलर Ac में नेताओं की तरह घर बैठे हैं। जबकि मोहल्लेवासी गर्मी से तो परेशान हैं ही साथ ही बिजली न आने के कारण पानी तक को तरस गये, स्वदेश केसरी संवाददाता ने सुबह 11:30 केवल फ़ॉल्ट वाली जगह पर जाकर देखा तब तक विभाग का कोई भी कर्मचारी मौके पर मौजूद नहीं मिला, मौके पर खड़े लोगों ने बताया कि जिस केवल में फ़ॉल्ट हुआ है वह अभी 1 माह पूर्व ही बदलकर नई डाली गई थी।

आपको बता दें जिस मोहल्ले की सप्लाई वाधित है उस मोहल्ले में 90 प्रतिशत कनेक्शन अंडर ग्राउंड केबिल से जुड़े हुए हैं जबकि फ़ॉल्ट ऊपर की केबिल में हुआ है। लेकिन सप्लाई अंडर ग्राउंड की बंद कर दी गई है।इसका जबाब विभाग के पास नहीं है।हजारों करोड़ की योजना के तहत बदायूँ में अंडर ग्राउंड बिजली व्यवस्था चालू की गई थी, लगता है सब नेताओं व विभाग की मिलीभगत से कमीशन खोरी की भेंट चढ़ गई, इस योजना पूरे शहर को खंडर में तब्दील कर दिया था इसके लिये शहर के मुख्य मार्गों से लेकर छोटी छोटी गालियां तक खोद कर फेंक दी गईं थी। यह योजना शहर विधायक व सांसद के बीच युद्ध का मैदान बन गई थी जिसके इस योजना की लड़ाई की बजह कमीशन में मिलने वाली मोटी मलाई बताई गई थी।

आजकल जिले में फिर से हजारों करोड़ की बिजली व्यवस्था में सुधार के नाम पर नई योजना आई हुई है जिसके तहत पुरानी जर्जर केबिलों को बदल कर नई केबिल डाली जा रही हैं वहीं ट्रांसफार्मर की क्षमताओं को बढ़ाया जा रहा है। जिससे जनता की समस्याओं का समाधान हो।लेकिन फिर से ऊपर की केबिल डालते समय कर्मचारियों का यह कहना कि अंडर ग्राउंड जहां जहां खराब होती जाएगी बहां बहां सब जगह फिर से लोगों को कनेक्शन ऊपर खम्बों से ही जोड़ें जाएंगे। जनता मूक दर्शक होकर उसके टैक्स से अरबों रूपये के घोटाले को देख रही है साथ ही मुसीबत भी झेल रही है।अधिकारी Ac ऑफिस में बैठकर आनंद उठा रहे हैं जनता परेशानी झेलने को मजबूर है लोग इस भीषण गर्मी में पिछले 15 घण्टे से अधिक हो गये लेकिन उनकी कोई सुध लेने वाला नहीं है।
आर्य समाज चौक मालवीय गंज पुलिस चौकी के बाहर देखने पर आपको लगेगा यहां कोई छोटा बिजली घर बना हुआ हो, ठीक पुलिस चौकी के गेट से लगे ट्रांसफॉर्मर उससे निकलने वाले नंगे तार जो पुलिस चौकी के मैन गेट पर बहुत ही नीचे झूलते देखे जा सकते हैं वहीं गेट के दोनों ओर अंडर ग्राउंड बिजली सप्लाई के बड़े बड़े बॉक्स भी जगह घेरे हुए नज़र आ जाएंगे लेकिन इन सबको जनता के हित और सुविधा के लिये लगाया गया है यह विभाग का कहना है ,असल मे आसपास के लोगों के लिये यह किसी भी मौसम में चाहें गर्मी हो या जाड़े या हो बरसात हर मौसम में इन तारों से आतिशबाजी का नज़ारा देख देख कर लोग सिहर उठते है। यह झूलते तार कब किसी बड़ी अनहोनी को अंजाम दे देंगे इसका अंदाजा विभाग को नहीं है । पुलिस चौकी में आजकल पुराने क्वार्टर को तोड़कर नए फ्लेट बनाये जा रहे हैं जिनके लिये आये दिन निर्माण सामग्री की ट्रॉली व आते रहते हैं और चौकी के मुख्य गेट पर ही नंगे तार काफी नीचे लटके आपको फोटो में दिख रहे होंगे,इन तारों की चपेट में आये दिन बंदरों का चिपक कर मरना आम बात है। भगवान न करे किसी दिन कोई निर्माण सामग्री को उतारने वाले ट्रक ट्राली इसकी चपेट में आ गए तो बड़ा हादसा हो सकता है। इस ट्रांसफॉर्मर से शहर की आवादी का एक बड़ा हिस्सा जुड़ा हुआ है, और आये दिन किसी न किसी एरिया की विद्युत आपूर्ति बाधित रहना भी आम बात है।बदायूँ के छुट भइये नेता हों या जनप्रतिनिधियों को कभी भी जनता की समस्याओं के समाधान के लिये खड़े देखे नहीं जा सकता। इन सभी को आप केवल दावतों या सम्मान समारोह और 5 साल बाद 1 महीने के लिये चुनावों में ही जनता के बीच देखे जाते हैं। पिछले लगभग 15 घण्टों से जनता परेशान है लेकिन उनकी कोई सुध नहीं ले रहा। धीरे धीरे जनता के सब्र बांध टूटता दिख रहा है।लोग अधिकारी व नेताओं को चूड़ियां भेंट करने का मन बना रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here