होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूँ में लोकसभा चुनाव चुनाव शांति पूर्ण सम्पन्न, सायं 6 बजे तक...

बदायूँ में लोकसभा चुनाव चुनाव शांति पूर्ण सम्पन्न, सायं 6 बजे तक 54.54 प्रतिशत रहा।लौट रहीं पोलिंग पार्टियां।

बदायूँ।जनपद बदायूं की समस्त 06 विधानसभाओं का साय 6:00 बजे का (मतदान समाप्ति समय तक) का मतदान प्रतिशत 54.54 रहा।23 बदायूं संसदीय निर्वाचन क्षेत्र (जिसमें चार विधानसभाएं जनपद बदायूं की व एक जनपद संभल की गुन्नौर विधानसभा आती है जिसका सायं 6:00 बजे तक का मतदान प्रतिशत 54.32 रहा।

जनपद में शांतिपूर्ण व सकुशल मतदान कराने के बाद पोलिंग पार्टी वापसी स्थल मंडी समिति बदायूं में पहुँचना शुरू हो गई हैं जहां पर evm ज़मा करने की कार्यवाही तेज़ी से चल रही है।

बदायूं जिले में मतदान के लिए तमाम प्रयास किए गए, लेकिन जनसमस्याओं के समाधान पर उतनी गंभीरता नहीं दिखी। नतीजा चुनाव के दिन सामने आ गया। तीसरे चरण के चुनाव में मंगलवार को मतदान के दौरान जिले के 16 गांव में बिजली और सड़क का मुद्दा छाया रहा। इसको लेकर ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। दोपहर तक उन्हें मनाने का क्रम चलता रहा। मतदान करने के लिए 13 गांवों के लोग मान गए लेकिन शाम चार बजे तक तीन गांव के लोग मतदान करने नहीं पहुंचे। उन्हें पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी समझाने में लगे रहे। सहसवान ब्लॉक क्षेत्र के गांव बसंतनगर, इस्लामनगर के पुरदलपुर और खुशहालपुर में लोग नहीं माने तो तीन बजे के बाद अधिकारियों ने मतदान का शून्य खत्म करने के लिए कुछ मतदाताओं को राजी किया। वोट डलवाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here