
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सतेती में दो दिन पूर्व रुपए के लेनदेन को लेकर हुए झगड़े में लात घूंसों से पीट पीट कर एक युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया था,जिसकी अगले दिन बरेली के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है।घटना 5 मई की बताई गई है सतेती पट्टी चुरा निवासी संजीव कुमार सैनी 30 का पड़ोसी फहीम से रुपए के लेनदेन को लेकर झगड़ा हो गया था बताते हैं फहीम और उसके भाइयों ने संजीब की लात घूसों से पीट पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था संजीव के परिजन उसको इलाज कराने बदायूं जिला चिकित्सालय ले गए जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर होते देखा उसे बरेली रेफर कर दिया। जहां एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है, मौत का कारण अधिक रक्त बहना बताया जा रहा है। मृतक के बहनोई दौजी राम ने तीन लोगों के खिलाफ नामदर्ज कर थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

























