होम राज्य उत्तर प्रदेश आर्य समाज गुधनी मे 15 जून से शुरू होगा तीन दिवसीय यज्ञ...

आर्य समाज गुधनी मे 15 जून से शुरू होगा तीन दिवसीय यज्ञ महोत्सव,तैयारियां जोरों पर।

बिल्सी।आर्य समाज गुजैनी के तत्वाधान में जनपद स्तरीय यज्ञ महोत्सव 2024 का तीन दिवसीय कार्यक्रम 15 जून से शुरू होगा आर्य समाज के निदेशक आचार्य संजीव रूप ने बताया कि यज्ञ महोत्सव को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारी चल रही हैं। कार्यक्रम के तहत 15 जून को पर्यावरण शुद्धि के लिए 500 वृक्ष लगाए जाएंगे तथा ढाई कुंतल शुद्ध गोहद बाद तीन कुंतल सामग्री में यज्ञ होगा कार्यक्रम के समापन पर विशाल भंडारे आयोजन की तैयारी की जा रही है 18 जून को यज्ञ स्थल पर विशाल कवि सम्मेलन होगा।

आचार्य संजीब रूप ने अपने सहयोगियों के साथ सहसवान आर्य समाज पहुंचे जहां उन्होंने पूर्व विधायक प्रेम स्वरूप पाठक भारतीय जनता पार्टी नेता अनुज महेश्वरी तथा गंगा समग्र योजना की सयोंजक सीमा चौहान सहित दर्जनों लोगों को निमंत्रण पत्र वितरित किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here