उझानी सहसवान दिल्ली हाईवे पर मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव बसावनपुर में ट्रेक्टर ट्राली से बोलेरो की जबरदस्त भिड़ंत हुई है टक्कर से बोलेरो कार में सवार 6 लोग घायल हो गये। तीन गंभीर घायलों को राजकीय मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।


जरीफनगर थाने के गांव रामपुर टप्पा निवासी ओमपाल 45, अपनी रिश्तेदारी में भगवती जागरण के कार्यक्रम से घर लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राम बसावनपुर के समीप मोड पर तीव्र गति से आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली ने बोलेरो में टक्कर मार दी जिससे कार सवार ओमपाल उनके पिता उल्फत 80, गुड्डो 45 , भारती 10, गंभीर घायल हो गये। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उझानी लाने पर डाॅ राजकुमार गंगवार ने तीनों को राजकीय मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। वही तीन घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी कर दी गई है।

























