

बिल्सी।तहसील क्षेत्र के ग्राम खैरी में बीती रात शॉर्ट सर्किट से एक प्रोविजनल स्टोर की दुकान में भीषण आग लग गई, जिसके चलते दुकान में रखा सभी सामान जलकर खाक हो गया, दुकान स्वामी ने लगभग 5 लाख रुपए का नुकसान होना बताया है।
देर रात आग लगने की सूचना प्रोविजनल स्टोर के बराबर में डॉक्टर अमित माहेश्वरी के क्लीनिक पर इलाज करा रहे लोगों ने दुकान स्वामी को जगाकर दी, जानकारी के अनुसार दुकान स्वामी शिशुपाल अपने परिवार के साथ दुकान के पिछवाड़े में बने मकान की ऊपरी मंजिल पर सो रहा था दुकान में बिजली से फ्रिज चल रहा था , अज्ञात कारणों से दुकान में सॉर्ट सर्किट हो गया जिसके कारण दुकान में आग लग गई देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। पड़ोसी जितेंद्र माहेश्वरी ने विद्युत सब स्टेशन पर सूचना देकर शटडाउन कराया आग पर जब तक काबू पाया जाता तब तक दुकान में रखा सभी कीमती सामान जलकर राख हो गया। आज सुबह हल्का लेखपाल ने आग से हुए नुकसान का निरीक्षण कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को दे दी है।

























