बिसौली। बदायूं जनपद की समृध्द तहसीलों में सुमार बिसौली के प्रबुद्धजनों ने स्वदेश केसरी न्यूज़ के माध्यम से अपनी आवाज़ उठाते हुए बिसौली से चंदौसी होते हुए अलीगढ़ के लिए एक रोडवेज सेवा संचालित कराये जाने की मांग की है। यहां के प्रबुद्धजन नगर के प्रमुख दंत चिकित्सक डॉ संजय गुप्ता एवं वरिष्ठ पत्रकार हरीश गुप्ता मुकेश वार्ष्णेय समाज, आशीष वार्ष्णेय ऋषभ वार्ष्णेय नितिन वार्ष्णेय आदि ने एआरएम बदायूं को लिखित पत्र भेजकर कहा है कि अगर एक बस बदायूं से वजीरगंज बिसौली होकर चंदौसी बहजोई बबराला नरोरा अलीगढ़ के लिए कोई भी बस सेवा संचालित कर दी जाए तो इससे विभाग को आर्थिक लाभ होगा वहीं इस क्षेत्र की बहुत बड़ी आवादी को इसका लाभ मिलने के साथ ही लोगों की बहुत बड़ी समस्या का समाधान हो जाएगा।,
प्रबुद्धजनों का कहना है कि अगर इस रूट पर बस संचालित हो जाती है तो आंवला, बजीरगंज, सैदपुर, बिसौली, आसफपुर,मुड़िया,फैजगंज वेंहटा,वजीरगंज सैदपुर के लोगों को बहुत बड़ी राहत हो जाएगी, अभी आंवला,बजीरगंज, सैदपुर क्षेत्र के लोगों को अलीगढ़ जाने के लिए बदायूँ से बहीं बिसौली मुड़िया, क्षेत्र के लोगों को चंदौसी से रोडवेज बस पकड़नी पड़ती है।उनका कहना है कि मुरादाबाद से अलीगढ़ आगरा के लिए चंदौसी होकर जाने वाली बसों में मुरादाबाद से ही सवारियां ओवरलोड होकर आती हैं जिससे चन्दौसी से चढ़ने वाले यात्रियों को भारी परेशानी होती है।

























