होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी: गर्मियों में विद्युत कटौती व ओवरलोड से शीघ्र मिलेगी निजात,250 केवीए...

बिल्सी: गर्मियों में विद्युत कटौती व ओवरलोड से शीघ्र मिलेगी निजात,250 केवीए के चार ट्रांसफार्मर का प्रस्ताव उच्चाधिकारियों को भेजा-दिनेश कुमार अवर अभियंता

बिल्सी। नगरवासियों को गर्मियों में विद्युत कटौती व लो बोल्टेज की समस्या से शीघ्र निजात दिलाने के लिये नगर में 250 केवीए के 4 नए ट्रांसफॉर्मर लगाये जाने का प्रस्ताव बिल्सी विद्युत केंद्र पर तैनात अवर अभियंता दिनेश कुमार ने उच्चाधिकारियों को भेजा है।उन्होंने बताया कि जल्द ही नगर में ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि की जाएगी अवर अभियंता ने बताया की गर्मियों में नगर के कई ट्रांसफार्मर ओवरलोड हो जाने के कारण उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज व फ़ॉल्ट होने की समस्या बढ़ जाती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए विभाग ने चार नए ट्रांसफार्मर 250 केवीए के नगर के तहसील मोड, खैरी बस स्टैंड, देववाणी वाईपास,एसबीआई बैंक के निकट प्रस्ताव बनाकर उच्च अधिकारियों को भेजा गया है स्वीकृति मिलते ही नगर में नए ट्रांसफार्मर लगा दिए जाएंगे साथ ही दो ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि भी की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here