होम राज्य उत्तर प्रदेश जनकवि टिल्लन वर्मा के निधन पर सहित्यकारों,कवियों व उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट “उपजा”...

जनकवि टिल्लन वर्मा के निधन पर सहित्यकारों,कवियों व उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट “उपजा” ने बिल्सी में शोकसभा कर अर्पित की श्रद्धांजलि,

बिल्सी। सुप्रसिद्ध साहित्यकार एवं कवि टिल्लन वर्मा के आकस्मिक निधन पर वरिष्ठ कवि नरेंद्र मोहन ‘गरल’ के आवास पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया शोक सभा मे दो मिनट का मौन धारण कर शोक व्यक्त करते हुए श्रधांजलि अर्पित की गई।

शोक सभा मे बिल्सी के सभी साहित्यकारों,कवियों, पत्रकार संगठन के सदस्यों की ओर से शोक जताया गया है।साहित्यकार एवं कवि विष्णु असावा ने कहा कि जनपद ने एक आइकन खो दिया है, नरेंद्र मोहन गरल ने अश्रुपूरित श्रधांजलि देते हुए कहा कि वर्मा जी का निधन साहित्यिक व कवि जगत के लिये अपूरणीय क्षति है। इस दुःख की घड़ी में परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर उस महान आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें।सुबीन महेश्वरी,आशीष वशिष्ठ,ओजस्वी जौहरी ने भी उन्हें याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

शोकसभा में उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन उपजा के जिलाध्यक्ष विनोद भारद्वाज ने इसे अपूरणीय क्षति बताया,जिला महामंत्री प्रदीप कुमार शर्मा ने कहाकि श्री वर्मा जी ने न केवल उझानी बल्कि जनपद बदायूँ को विश्व मानचित्र पर चमकाया। ऐसे हमारे प्रिय टिल्लन वर्मा जी का निधन अत्यंत दुखद व पीड़ीदायी है। सहित वरिष्ठ पत्रकार ललित वार्ष्णेय, रविंद्र रवि,संजीव राणा, अतुल वार्ष्णेय, गोविंद देवल, जयप्रकाश ओझा, प्रशांत जैन प्रखर महेश्वरी आदि ने श्री वर्माजी के निधन को एक युग का अंत बताया और उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना जताई। व्यापार मंडल के लोकेश वार्ष्णेय, सुधीर सोमानी,मुकेश माहेश्वरी, प्रफुल्ल मालपाणी, ने भी शोक व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here