होम राज्य उत्तर प्रदेश चंदौसी:ब्रजनगर कॉलोनी “भोलेनाथ भवन” चल रही “श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ” का छठा...

चंदौसी:ब्रजनगर कॉलोनी “भोलेनाथ भवन” चल रही “श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ” का छठा दिन

चन्दौसी। स्थानीय ब्रजनगर कॉलोनी स्थित “भोलेनाथ भवन” में प्रतिदिन चल रही सात दिवसीय “श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ” के छठे दिन बिजनौर से पधारे कथा व्यास श्री के. डी. वशिष्ठ उपाध्याय दिव्यांशु जी महाराज ने कथा प्रसंग के अंतर्गत उद्धव – गोपी संवाद, कंस वध, भगवान श्री कृष्ण का रुक्मणी से विवाह के प्रसंग का विस्तार पूर्वक व संगीतबद्ध वर्णन किया जिसे सुनकर श्रद्धालु भक्ति रस में भाव विभोर दिखे और कथा के दौरान वैवाहिक गीतों पर श्रद्धालु नृत्य करने को विवश हो गए ।

यजमान अरुण सिंह एड. व श्रीमती प्रीति ठाकुर एड. के द्वारा विधि विधान से भगवान का विवाह संपन्न कराया गया ।इस सेवा कार्य में सुशील जी महाराज, अश्वनी कौशिक, अमित शर्मा, अश्वनी भारद्वाज का विशेष सहयोग रहा । कथा में सुभाष चंद्र वार्ष्णेय ‘भोलेनाथ’ , कृष्ण गोपाल गुप्ता ‘धर्मशास्त्री’,हरीश कठेरिया एड, जयशंकर दुबे, पूर्व पालिका अध्यक्ष रेनूकुमारी, शकुंतला देवी व शारदा देवी सहित अनेक भक्तजन उपस्थित रहे । कथा के अंत में सभी को प्रसाद वितरण किया गया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here