इस्लामनगर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अल्हापुर समसपुर में तीन दिन पूर्व हुई पल्लेदार की हत्या उसकी पत्नी ने ही की थी। मामले का थाना पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए बताया की पत्नी ने हत्या करके डकैती का रूप दे दिया था पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मामला खुल गया गांव निवासी महेश राणा की हत्या 24 मई की रात को कर दी गई थी। मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया था कि रात में सोते समय लूट करने के उद्देश्य बदमाश उसके घर मे घुस आए थे,जिन्होंने उसके पति की लाठी डंडों से पीट कर हत्या कर दी थी।घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने उसी दिन घटनास्थल का दौरा किया था एक दिन बाद एडीजी कानून व्यवस्था बरेली रेंज पीसी मीणा ने भी घटनास्थल का दौरा किया था।

थाना पुलिस और एसओजी टीम ने जांच में महेश की पत्नी ममता को हिरासत में लेकर मुश्ताक की तो मामला साफ हो गया पुलिस ने बताया की पत्नी ने अपने पति के शक करने से परेशान थी इसी को लेकर उसने पति को ठिकाने लगाने की योजना बनाई थी। जिसके तहत उसने शुक्रवार की रात को घटना में लूटपाट का रूप दिया था पति को ठिकाने लगाने के लिए उसने पति महेश के सिर पर ईंट और डंडों से प्रहार किया जिससे कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी घटना के बाद उसने शोर मचाया जिसके बाद गांव वाले इकट्ठा हुए फिर गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी थी, थाना प्रभारी इस्लामनगर हरेंद्र सिंह ने बताया की हत्यारिन पत्नी ममता ने पति की हत्या की बात को कबूल कर लिया है साथ ही उसने मंगलसूत्र और नगदी छुपा कर रखने की बात भी कबूली है।ममता को आल्हा कत्ल व लूट में बताए गए रुपए एवं जेवरात के साथ उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है ।

























