होम राज्य उत्तर प्रदेश सिरतौल में भव्य कलश यात्रा के साथ श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ का...

सिरतौल में भव्य कलश यात्रा के साथ श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ का शुभारंभ,कलश यात्रा पर जगह जगह हुई पुष्प वर्षा,

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के ग्राम सिरतौल में श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ के शुभारंभ से पूर्व गांव में भव्य कलश यात्रा निकाली गई ,कलश यात्रा का जगह जगह ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा करके स्वागत किया।कलश यात्रा गांव में भ्रमण करने के पश्चात फुलावर मंदिर प्रांगण में आकर संपन्न हुई ।तत्पश्चात लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का शुभारंभ किया गया महायज्ञ 23 अप्रैल को पूर्ण होगा।

कार्यक्रम में प्रतिदिन वृंदावन से आए कलाकारों द्वारा रासलीला का मंचन किया जाएगा यज्ञताधीश दामोदर आचार्य एवं 11 अन्य आचार्य विधि विधान से प्रतिदिन पूजन एवं आहुति करेंगे कलश यात्रा में रजनी शर्मा लता गुप्ता देवी सिंह अंजू रानी संजू शर्मा यज्ञ सेवा समिति के अतुल सिंह सर्वेश उपाध्याय रामबाबू गुप्ता जितेंद्र सिंह अमित उपाध्याय अमन गुप्ता आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here