बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव सतेती में एक विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पर थाना पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर शव का पंचनामा भर के पोस्टमार्टम को भेजा है थाना प्रभारी के के मिश्रा ने बताया की उझानी कोतवाली के गांव बरामय खेड़ा निवासी नेक राम वाल्मीकि ने अपनी पुत्री शोभा वाल्मीकि की शादी पिछले वर्ष 11 मई 2023 को गांव सतेती पट्टी चुरा निवासी प्रमोद वाल्मीकि के साथ हिंदू रीति रिवाज से की थी शादी के 1 साल भी पूरा नहीं होने पर ससुराल वाले दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल की मांग करने लगे थे। कल शाम उनको लड़की की तबीयत खराब होने की सूचना मिली सूचना पर जब गांव आकर देखा तो लड़की फंदे पर लटकी मिली है। SHO ने बताया की मृतका का पति प्रमोद सहित उसके तीन परिजनों के खिलाफ दहेज एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

























