होम राज्य उत्तर प्रदेश संयुक्त सचिव ने किया गेहूं क्रय केंद्रों का दौरा, कर्मचारियों को दी...

संयुक्त सचिव ने किया गेहूं क्रय केंद्रों का दौरा, कर्मचारियों को दी चेतावनी – बदायूँ समाचार

संयुक्त सचिव ने गेहूं क्रय केंद्रों का किया दौरा, कर्मचारियों को दी चेतावनी

उझानी मंडी समिति में अ​धिकारियाें के साथ वार्ता करतीं अनीता कर्ण। संवाद

बदायूं/उझानी। केंद्रीय उपभोक्ता एवं सार्वजनिक वितरण विभाग की संयुक्त सचिव अनीता कर्ण ने बुधवार को बदायूं, उझानी और दातागंज के सरकारी गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। कर्मचारियों को खरीद के मानक पूरे करने के लिए निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि लापरवाही सामने आई तो कार्रवाई की जाएगी।

जिले में एक मार्च से गेहूं खरीद केंद्र सक्रिय कर दिए गए हैं, लेकिन खरीद तेजी नहीं पकड़ पा रही है। ऐसा ही हाल प्रदेश के लगभग सभी जिलों का है। इसको लेकर शासन से जांच अधिकारी बनाकर केंद्रीय उपभोक्ता एवं सार्वजनिक वितरण विभाग की संयुक्त सचिव अनीता कर्ण को भेजा गया। उन्होंने सबसे पहले शहर में मंडी समिति स्थित खरीद केंद्रों का निरीक्षण किया। वहां पर खरीद के संबंध में सभी तैयारियों को देखा।

अधिकारियों से कम गेहूं खरीद को लेकर वार्ता की। इसके बाद में उन्होंने उझानी और दातागंज में भी सरकारी क्रय केंद्रोें को देखा। क्रय केंद्र प्रभारियों ने उनको बताया कि जिले में अभी गेहूं की फसल पूरी तरह से पक्की नहीं है। इसकी वजह से अभी गेहूं की आवक कम थी। जल्द ही इसमें तेजी आ जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि गेहूं खरीद में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। क्रय केंद्रोंं पर किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आनी चाहिए। उनके बैठने के लिए छाव और पीने के लिए पानी की व्यवस्था होनी चाहिए। हालांकि उन्होंने में खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को देखा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here