होम राज्य उत्तर प्रदेश रामपुर सीट: मिक्की मियां के नाम सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड, नकवी...

रामपुर सीट: मिक्की मियां के नाम सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड, नकवी सबसे कम वोटों से जीते – अमर उजाला हिंदी समाचार लाइव


रामपुर सीट: मिक्की मियां के नाम सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड, सबसे कम वोटों से जीते नकवी

रामपुर के पूर्व सांसद मिक्की मियां और मुख्तार अब्बास नकवी
– फोटो : संवाद

विस्तार


लोकसभा चुनाव में रामपुर सीट से सबसे बड़ी जीत नवाब जुल्फिकार अली खां उर्फ मिक्की के नाम है। 1984 में हुए लोकसभा चुनाव में मिक्की मियां ने 1.18 लाख मतों से रिकार्ड जीत हासिल की थी। 72 सालों में 17 चुनावों में यह सबसे बड़ी जीत साबित हुई। उनका यह रिकॉर्ड नहीं टूट सका है।

रामपुर सीट से रियासत के अंतिम नवाब रजा अली खां के बेटे नवाब जुल्फिकार अली खां उर्फ मिक्की मियां सियासत में उतरे और कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। पहला रिकॉर्ड जहां हैट्रिक बनाने का था तो वहीं दूसरा रिकार्ड पांच बार सांसद बनने का भी रहा। तीसरा रिकाॅर्ड भी उनके नाम रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here