
इस्लामनगर कस्बे में अख्तर आतिशबाज के मकान में सोमवार दोपहर तकरीबन तीन बजे तेज धमाके के साथ विस्फोट हो गया।विस्फ़ोट में दो मंजिला मकान पूरा तरह से धराशायी हो गया। हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई व 2 लोग गम्भीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं।
तेज धमाके की आवाज करीब एक किलोमीटर तक गई। आसपास के मकान विस्फोट के तेज धमाके से हिल गए और क्षतिग्रस्त भी हो गए। घटना स्थल पर भीड़ लगी है। अख्तर की दो बेटियों को मलबे से निकाल लिया गया है दोनों को गंभीर चोट आई हैं। उन्हें प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस प्रथम दृष्ट्या आशंका जता रही है कि घर में विस्फोटक पदार्थ रखा होने के चलते विस्फोट हुआ है।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे बिल्सी SDM एवं CO पुलिस ने रेस्क्यू कर 2 बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया है, बचाब कार्य जारी है, घटना में एक भैंस की भी दबकर मौत हो गई है। घटना थाना इस्लामनगर कस्बे के बिल्सी बदायूँ हाइवे रोड स्थित मोहाली मोहल्ले की है जिसमें अख्तर आतिशबाज ने अपना गोदाम बना रखा था।पुलिस हादसे के कारणों की सभी एंगल से पता लगाने में जुट गई है।

























