होम राज्य उत्तर प्रदेश अखिलेश यादव का कहना है कि बीजेपी सरकार में अन्याय चरम पर...

अखिलेश यादव का कहना है कि बीजेपी सरकार में अन्याय चरम पर है. – अमर उजाला हिंदी समाचार लाइव – यूपी:अखिलेश यादव बोले


अखिलेश यादव का कहना है कि बीजेपी सरकार में अन्याय चरम पर है.

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि देश इस बार तानाशाही करने वाली सरकार को हटा देगा। भाजपा की दस साल की सरकार में अन्याय व अत्याचार चरम पर है। भाजपा के लोग भ्रष्टाचार खुद करते हैं। भ्रष्टाचारियों को खुद पालते-पोसते हैं और आरोप विपक्षी दलों पर लगाते हैं।

अखिलेश ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि भाजपा सरकार ने नोटबंदी से लेकर इलेक्टोरल बॉन्ड तक न जाने कितने भ्रष्टाचार किए हैं। इन सबकी जांच हो जाएगी तो यह देश ही नहीं दुनिया का सबसे बड़ा भ्रष्टाचार साबित होगा। भ्रष्टाचार करके ही भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। भ्रष्टाचार के पैसे से भाजपा सारे अलोकतांत्रिक व अनैतिक कार्य कर लोकतंत्र और संविधान को नुकसान पहुंचा रही है।

उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन सत्ता में आने के बाद किसानों, नौजवानों और व्यापारियों के हित में फैसले लेगा। महंगाई व बेरोजगारी कम करेगा। जनता को राहत देने का काम करेगी।

अखिलेश ने नवरात्र की दी बधाई

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नवरात्र पर सभी के सुख-समृद्धि और कल्याण की शुभकामना करते हुए कहा कि इन पर्वों से हमें परस्पर सौहार्द, सद्भाव तथा शुचिता का संदेश मिलता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here