होम राज्य Weather Rainfall Photos Update; IMD Alert Madhya Pradesh Maharashtra | Delhi Jammu...

Weather Rainfall Photos Update; IMD Alert Madhya Pradesh Maharashtra | Delhi Jammu Kashmir Snowfall | MP-महाराष्ट्र में आज ओले का अलर्ट: छत्तीसगढ़ समेत 12 राज्यों में 14 अप्रैल तक बारिश, जम्मू-हिमाचल में 3 दिन बाद बर्फबारी होगी

  • हिंदी समाचार
  • राष्ट्रीय
  • मौसम वर्षा तस्वीरें अद्यतन; आईएमडी अलर्ट मध्य प्रदेश महाराष्ट्र | दिल्ली जम्मू कश्मीर बर्फबारी

नई दिल्ली/भोपाल/रायपुर5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
तस्वीरें मध्य प्रदेश के बैतूल, खंडवा और रायसेन की हैं। यहां तेज बारिश और ओले गिरे। - Dainik Bhaskar

तस्वीरें मध्य प्रदेश के बैतूल, खंडवा और रायसेन की हैं। यहां तेज बारिश और ओले गिरे।

देशभर में दो वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने की वजह से कई इलाकों में गर्मी के मौसम में बारिश और ओले देखने को मिल रहे हैं। मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार (10 अप्रैल) को मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कई जिलों में ओले गिरने की संभावना है। यहां मंगलवार को भी बारिश-ओले देखने को मिले, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज हुई थी।

वहीं, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, पंजाब, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, बिहार, तेलंगाना, केरल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पुडुचेरी में बरसात का दौर 14 अप्रैल तक जारी रहेगा। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ जिलों में 13 और 14 अप्रैल को बर्फबारी हो सकती है।

एक तरफ जहां देश में बारिश के दौर से कई इलाकों में तापमान में गिरावट आई हैं, वहीं कुछ इलाके ऐसे भी जहां बारिश न होने के कारण तेज गर्मी का असर जारी है। हरियाणा के सिरसा में गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री रिकार्ड किया गया। यहां 3 दिन बाद बारिश की संभावना जताई गई है।

राज्यों में मौसम का हाल…

मध्य प्रदेश: 27 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, एक सप्ताह तक ऐसा ही रहेगा मौसम

मध्य प्रदेश में पिछले 3 दिन से ओले-बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। मौसम विभाग ने बुधवार को भोपाल, जबलपुर, उज्जैन समेत 27 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां 40 से 50Km प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है। गुना और अशोकनगर में हल्की बारिश के साथ ओले भी गिर सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें…

उत्तर प्रदेश: 26 जिलों में बारिश का अलर्ट, गरज-चमक के साथ तेज आंधी भी चलेगी; कन्नौज सबसे गर्म रहा

तस्वीरें कानपुर की हैं। यहां मंगलवार को तेज हवाएं चलीं।

तस्वीरें कानपुर की हैं। यहां मंगलवार को तेज हवाएं चलीं।

यूपी में मौसम का मिजाज बदल रहा है। आज 26 जिलों में बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने बताया कि गरज-चमक के साथ तेज आंधी भी चल सकती है। आने वाले 5 दिनों तक ऐसा ही मौसम रहेगा। कई इलाकों में ओले भी गिर सकते हैं। वाराणसी में सुबह से घने बादल छाए हुए हैं। मंगलवार को 41.5 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ कन्नौज सबसे गर्म रहा। पूरी खबर पढ़ें…

हरियाणा: 3 दिन बाद बारिश की संभावना, किसानों के लिए अलर्ट जारी; 40 KM स्पीड से हवाएं चलेंगी

तस्वीरें चंडीगढ़ की हैं। यहां मंगलवार को मौसम साफ रहा।

तस्वीरें चंडीगढ़ की हैं। यहां मंगलवार को मौसम साफ रहा।

हरियाणा में 3 दिन बाद मौसम बदलने वाला है। मौसम में यह बदलाव एक्टिव हुए 2 पश्चिमी विक्षोभ के कारण हाेगा। इस दौरान 12 अप्रैल तक आंशिक रुप से बादल छाने व हवाएं चलने की संभावना है, लेकिन एक और पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से 13 अप्रैल की रात से 16 अप्रैल के दौरान बारिश की संभावना बनेगी। पूरी खबर पढ़ें…

यह खबर पढ़ें…

स्काईमेट का अनुमान- इस साल सामान्य मानसून, राजस्थान- MP समेत 23 राज्यों में अच्छी बारिश होगी

वेदर एजेंसी स्काईमेट ने मंगलवार को बताया कि इस बार मानसून सामान्य रहेगा। यानी जून से सितंबर तक 4 महीने में औसत या सामान्य बारिश होगी। मौसम विभाग (IMD) 96 से 104 फीसदी के बीच बारिश को औसत या सामान्य मानता है। यह फसलों के लिए अच्छा संकेत है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here