होम राज्य Successful test of 1500 km range Nirbhay cruise missile | 1500 किमी...

Successful test of 1500 km range Nirbhay cruise missile | 1500 किमी रेंज वाली निर्भय क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण: 300 Kg हथियार ले जाने की क्षमता; इसकी जद में पूरा पाकिस्तान

भुवनेश्वर13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
निर्भय क्रूज मिसाइल में इंडिजिनियस प्रोपल्शन सिस्टम भी मौजूद है। - Dainik Bhaskar

निर्भय क्रूज मिसाइल में इंडिजिनियस प्रोपल्शन सिस्टम भी मौजूद है।

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने गुरुवार (18 अप्रैल) को लंबी दूरी की निर्भय क्रूज मिसाइल का ओडिशा के इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज चांदीपुर में सफल परीक्षण किया। इंडिजिनियस टेक्नॉलजी क्रूज मिसाइल (ITCM) में भारत में बना मानिक टर्बोफन इंजन लगा हुआ है। साथ ही इसमें इंडिजिनियस प्रोपल्शन सिस्टम भी मौजूद है।

DRDO ने बताया कि परीक्षण के दौरान रेंज सेंसर, इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल ट्रैकिंग सिस्टम और टेलिमेट्री की के जरिए मिसाइल की ट्रैकिंग की गई। मिसाइल को बेंगलुरु में मौजूद DRDO की लैब एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एस्टेब्लिशमेंट (ADE) ने स्वदेशी तकनीक से विकसित किया है।

सेना में शामिल किए जाने के बाद निर्भय मिसाइलों को चीन और पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर तैनात किया सकता है। इसकी जद में पूरा पाकिस्तान और अफगानिस्तान की राजधानी काबुल सहित कई इलाके आएंगे।

इंडिजिनियस प्रोपल्शन सिस्टम की बेहतरीन परफॉर्मेंस
DRDO ने कहा कि इस सफल परीक्षण से बेंगलुरु के गैस टर्बाइन रिसर्च एस्टॅब्लिशमेंट (GTRE) के तैयार किए इंडिजिनियस प्रोपल्शन सिस्टम की परफॉर्मेंस भी सामने आई, जो बेहतरीन रही।

परीक्षण के दौरान मिसाइल के सभी सब-सिस्टम ने उम्मीद के मुताबिक काम किया। मिसाइल ने वेपॉइंट नेविगेशन का यूज करके रास्ता तय किया। बहुत कम ऊंचाई वाली सी-स्किमिंग फ्लाइट भी की। मिसाइल की टेस्टिंग को IAF Su-30-Mk-I जेट से भी ट्रैक किया गया।

यह समुद्र और जमीन दोनों स्थानों से मिसाइल लॉन्चर्स के जरिए दागी जा सकती है. ऐसी उम्मीद है कि सेना में शामिल होने के बाद इन मिसाइलों को चीन से सटी सीमा LAC पर तैनात किया जाएगा. निर्भय 6 मीटर लंबी और 0.52 मीटर चौड़ी है. इसके पंखों की कुल लंबाई 2.7 मीटर है.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने DRDO को बधाई दी
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ITCM के सफल उड़ान परीक्षण के लिए DRDO को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इंडिजिनियस प्रोपल्शन सिस्टम से लैस स्वदेशी लंबी दूरी की सबसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल विकास भारतीय रक्षा अनुसंधान एवं विकास के लिए एक प्रमुख मील का पत्थर है।

वहीं, रक्षा विभाग अनुसंधान और विकास (R&D) के सेक्रेट्री और DRDO के प्रेसिडेंट समीर वी कामत ने भी DRDO की पूरी टीम को बधाई दी है।

5000KM रेंज वाली अग्नि-5 मिसाइल का सफल परीक्षण:पूरा चीन और आधा यूरोप जद में; एक साथ कई टारगेट पर निशाना लगा सकती है

अग्नि-5 एक एडवांस्ड MIRV मिसाइल है। MIRV का अर्थ मल्टीपल इंडिपेंडेंटली-टार्गेटेबल री-एंट्री व्हीकल है।

अग्नि-5 एक एडवांस्ड MIRV मिसाइल है। MIRV का अर्थ मल्टीपल इंडिपेंडेंटली-टार्गेटेबल री-एंट्री व्हीकल है।

भारत ने अपनी पहली इंटर कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 का सफल परीक्षण कर लिया है। इसकी रेंज 5000 किमी है। यह मल्टिपल इंडिपेंडेंटली टार्गेटेबल री-एंट्री व्हीकल (MIRV) टेक्नोलॉजी से लैस है। यानी इसे एक साथ कई टारगेट्स पर लॉन्च किया जा सकता है। इसका पहला परीक्षण अप्रैल 2012 में हुआ था, जबकि सोमवार का परीक्षण MIRV के साथ हुआ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस कामयबी पर रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन यानी DRDO के वैज्ञानिकों को बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- मिशन दिव्यास्त्र के लिए हमें अपने वैज्ञानिकों पर गर्व है। पूरी खबर पढ़ें

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here