होम राज्य उत्तर प्रदेश Shivpal Singh Yadav Son Aditya Yadav Filed Nomination Papers In Badaun –...

Shivpal Singh Yadav Son Aditya Yadav Filed Nomination Papers In Badaun – Amar Ujala Hindi News Live

Shivpal Singh Yadav son Aditya Yadav filed nomination papers in Badaun

शिवपाल सिंह यादव, उनके बेटे आदित्य यादव
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बदायूं में सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव के बेटे आदित्य यादव ने परिवार की सियासी विरासत के सहारे संसदीय राजनीति में कदम बढ़ाए। सपा के दिग्गज नेताओं के साथ उन्होंने सोमवार को कलक्ट्रेट में जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार के हाथों में सपा उम्मीदवार की हैसियत से नामांकन पत्र दाखिल किया। वह पहली बार लोकसभा सदस्य पद के लिए चुनाव मैदान में उतरे हैं। अब तक सहकारिता क्षेत्र की राजनीति करते रहे हैं।

इटावा और लखनऊ में अब तक सहकारिता की राजनीति में सक्रिय रहे 35 वर्षीय आदित्य यादव दोपहर दो बजे काफिले के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे। उनके चाचा और पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव और गुन्नौर क्षेत्र से सपा विधायक राम खिलाड़ी सिंह यादव साथ थे। दोनों प्रस्तावक भी हैं। नामांकन दाखिल करने से पहले सपा प्रत्याशी आदित्य यादव ने नगला मंदिर और बिरूआबाडी मंदिर में पूजा की। जीत के लिए प्रार्थना की।

इसके बाद वह छोटे सरकार की दरगाह गए। जीत के लिए दुआ कराई। पूर्व विधायक आबिद रजा और सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव साथ थे। नामांकन के दौरान बड़ी संख्या में समर्थक कलक्ट्रेट के बाहर रहे। असमोली की सपा विधायक पिंकी यादव, विधायक बृजेश यादव, पूर्व राज्यमंत्री प्रदीप यादव गुड्डू, पूर्व विधायक राजेश यादव, पूर्व सांसद वीरपाल सिंह, हाजी रईस की भी भागीदारी रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here