
प्रियंका गांधी का राजस्थानी चुनरी पहनाकर स्वागत किया गया।
राजस्थान के भीनमाल (जालोर) में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सियासी हमला किया। उन्होंने कहा कि मोदीजी आजकल बहकी-बहकी बातें कर रहे हैं।
कभी झूठी वीरता दिखाते हैं, कभी गटर से गैस बनाते हैं, कभी बादल में मिसाइल छोड़ते हैं, कभी हवा में उड़ते हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि करना क्या है। वे असल में देश की जनता से कट चुके हैं। महंगाई और आम आदमी की समस्या पर बात नहीं कर रहे हैं।
जालोर-सिरोही से कांग्रेस ने अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को उम्मीदवार बनाया है। वैभव के समर्थन में हो रही सभा में सचिन पायलट सहित कांग्रेस के बड़े नेता पहुंचे हैं।
लाइव अपडेट्स
4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मोदीजी की बदौलत देश सबसे ज्यादा महंगाई देख रहा है – प्रियंका
25 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
भाजपा वालों से पूछो इन्होंने क्या किया- गहलोत
- ये लोग केवल बड़े-बड़े वादे करते हैं, इन्होंने कुछ नहीं किया। कांग्रेस के नेताओं ने देश के लिए बलिदान दिया है। भाजपा वालों से पूछना चाहिए कि इन्होंने देश के लिए क्या किया।
- नई राजस्थान की सरकार कोई काम नहीं कर रही है। प्रधानमंत्री के केवल झूठ बोलने की चर्चा होती है।
- ये हमारी स्कीम्स बंद कर रहे हैं, लेकिन मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि हम ऐसा नहीं होने देंगे।
33 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मोदी 10 साल से केवल झूठ बोल रहे हैं- डोटासरा
- मोदी की एक भी गारंटी वैसी नहीं है जैसा की अशोक गहलोत ने अपने कार्यकाल में दी थी। मोदी सरकार केवल जुमले दे रही है।
- मोदी सरकार को 3650 दिन दे दिए, लेकिन एक भी काम इन्होंने ढंग से नहीं किए हैं।
42 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
वैभव के सामने भाजपा ने लुंबाराम को उतारा

07:41 पूर्वाह्न14 अप्रैल 2024
- कॉपी लिंक
कांग्रेस प्रत्याशी वैभव गहलोत मंच पर पहुंचे

भीनमाल में शिवराज स्टेडियम में मंच पर पहुंचे कांग्रेस नेता।
कांग्रेस प्रत्याशी वैभव गहलोत दोपहर 1 बजे के करीब मंच पर पहुंचे। साथ ही पूर्व मंत्री पुखराज पाराशर, सालेह मोहम्मद, सुखराम विश्नोई, विधायक डॉ. समरजीत सिंह, रमिला मेघवाल मंच पर पहुंचे।
07:24 पूर्वाह्न14 अप्रैल 2024
- कॉपी लिंक
सभा के लिए मंच तैयार, कुछ देर में पहुंचेंगे दिग्गज
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जालोर में हो रही सभा से आदिवासी वोट बैंक भी साधेंगी। इस सीट से वैभव गहलोत पहली बार चुनावी मैदान में हैं।