होम राज्य Naveen Jindal vs Ram Gupta | Kurukshetra Lok Sabha Seat FAKE Survey...

Naveen Jindal vs Ram Gupta | Kurukshetra Lok Sabha Seat FAKE Survey | Dainik Bhaskar Viral Survey | भास्कर के नाम से कुरुक्षेत्र सीट का FAKE सर्वे वायरल: नतीजों में AAP के सुशील गुप्ता को आगे बताया; जानिए पूरी सच्चाई

  • हिंदी समाचार
  • कोई फर्जी खबर नहीं
  • Naveen Jindal Vs Ram Gupta | Kurukshetra Lok Sabha Seat FAKE Survey | Dainik Bhaskar Viral Survey

4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

दैनिक भास्कर के नाम से कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट का एक फेक सर्वे वायरल हो रहा है। सर्वे में सवाल पूछा गया है-लोकसभा चुनाव 2024 में कुरुक्षेत्र सीट से लोगों की पहली पसंद कौन है ? सर्वे में दैनिक भास्कर के हवाले से दावा किया गया कि आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सुशील गुप्ता को सर्वाधिक 52 प्रतिशत लोगों ने कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से अपनी पहली पसंद बताया है।

  • वहीं, पसंद के मामले में भाजपा के नवीन जिंदल और इंडियन नेशनल लोक दल के अभय सिंह चौटाला क्रमशः दूसरे और तीसरे पायदान पर बताए गए हैं।
  • वायरल दावे से जुड़ी पोस्ट हमें फेसबुक और एक्स पर देखने को मिलीं।

एक्स पर खुद को आम आदमी पार्टी, किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश का प्रदेश उपाध्यक्ष बताने वाले राम गुप्ता ने फेक सर्वे को पोस्ट करते हुए लिखा- मोदी जी थोड़ा इधर भी तो नजर घुमा के देख लो। हरियाणा में चारों खाने चित्त नजर आ रही है तुम्हारी बड़का झूठा पार्टी।

देखें ट्वीट:

एक्स पर राम गुप्ता को 9 हजार से अधिक लोग फॉलो करते हैं। देखें स्क्रीनशॉट…

जांच के दौरान हमें फेसबुक पर भी यह फेक सर्वे देखने को मिला। राकेश चंदवास नामक यूजर ने 21 अप्रैल दोपहर 1: 27 पर इस फेक सर्वे को पोस्ट किया था।

देखें पोस्ट:

राकेश चंदवास की फेसबुक फीड चेक करने पर हमें एक ही पार्टी की विचारधारा से जुड़ी पोस्ट देखने को मिलीं। वहीं, प्रोफाइल सेक्शन में भी यूजर से जुड़ी सभी जानकारियां छुपाई गईं थीं जो संदेह पैदा करता है।

देखें स्क्रीनशॉट्स:

सर्वे से जुड़ा जो स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है उसमें भी इस कथित सर्वे से जुड़ी खबर का लिंक नहीं है। वहीं, यह सर्वे कब किया गया ? इसका आधार क्या है ? कितने लोगों पर यह सर्वे किया गया ? ऐसी सामान्य सी जानकारियां भी नहीं दी गईं हैं जो इस सर्वे की वास्तविकता पर सवाल खड़ा करता है।

जांच के दौरान हमने पाया कि सर्वे के टेम्पलेट में जो फॉन्ट्स हैं वो भास्कर में इस्तेमाल होने वाले फॉन्ट्स से पूरी तरह अलग हैं।

देखें स्क्रीनशॉट:

स्पष्ट है कि दैनिक भास्कर के नाम से वायरल यह सर्वे पूरी तरह से फेक है, जिसे कुछ असामाजिक तत्वों ने तैयार किया है। दैनिक भास्कर ने ऐसे किसी भी सर्वे को नहीं किया है। फेक न्यूज के खिलाफ हमारे साथ जुड़ें। कोई भी ऐसी सूचना जिस पर आपको संदेह हो तो हमें ईमेल करें @फेकन्यूज़एक्सपोज़@dbcorp.in और वॉट्सऐप करें-9201776050

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here