होम राज्य maha vikas aghadi congress shiv sena ubt ncp scp loksabha election 2024...

maha vikas aghadi congress shiv sena ubt ncp scp loksabha election 2024 | महाराष्ट्र में MVA के बीच सीट शेयरिंग तय: 48 में से 21 सीटों पर शिवसेना उद्धव गुट चुनाव लड़ेगा, कांग्रेस को 17, NCP शरद गुट को 10 सीटें मिलीं

मुंबई2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीटें हैं। - Dainik Bhaskar

महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीटें हैं।

महाराष्ट्र के विपक्षी गठबंधन महा विकास अघाड़ी (MVA) के बीच लोकसभा चुनाव के लिए सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय हो गया है। महाराष्ट्र की 48 में से 21 सीटों पर शिवसेना (उद्धव गुट), 17 सीटों पर कांग्रेस और 10 सीटों पर NCP शरद गुट अपने उम्मीदवार उतारेगी।

मुंबई में मंगलवार (9 अप्रैल) को तीनों दलों की जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस सीट शेयरिंग के फॉर्मूले का ऐलान किया गया है। MVA नेताओं के बीच मुंबई साउथ सेंट्रल, भिवंडी, सांगली और सतारा सीट को लेकर भी सहमति बन गई है। इन सीटों पर तीनों के बीच विवाद की स्थिति बन गई थी।

शिवसेना (UBT) की दो लिस्ट जारी, 21 नाम फाइनल किए
MVA में सीट शेयरिंग बड़ा मुद्दा रहा है। कई बैठक होने के बाद भी पार्टियां यह तय नहीं कर पाईं कि किसके पास कितनी सीट जाएगीं। इसी बीच 27 मार्च को शिवसेना ने 17 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। इसमें मुंबई उत्तर पश्चिम से अमोल कीर्तिकर को टिकट दिया गया। अमोल को संजय राउत का करीबी बताया जाता है। इसके बाद 3 अप्रैल को 4 और प्रत्याशियों के नाम तय किए थे।

अमोल के टिकट का कांग्रेस पार्टी छोड़ने वाले संजय निरुपम ने विरोध किया था। उन्होंने शिवसेना और कांग्रेस नेताओं को भी नसीहत दी थी। इस सीट से संजय चुनाव लड़ने की तैयारी में थे। ऐसे में कांग्रेस की सीट पर शिवसेना उम्मीदवार के ऐलान पर विरोध हुआ।

संजय के विरोध पर कांग्रेस ने उन्हें पार्टी से 6 साल के निष्कासित कर दिया। अब संजय कांग्रेस नेताओं पर घोटाले के आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा है कि संजय राउत ने 6.37 करोड़ का खिचड़ी घोटाला किया है। 1 करोड़ की रिश्वत खाई है। पूरी खबर पढ़े

NCP (शरद चंद्र पवार) की दो लिस्ट में 7 प्रत्याशी के नाम
30 मार्च को NCP (शरद चंद्र पवार) ने 5 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी। इसमें शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले का भी नाम था। उन्हें बारामती से टिकट दिया गया है। इसके बाद 7 मार्च को 2 और नाम की लिस्ट जारी की गई थी।

सुप्रिया के खिलाफ महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार चुनाव लड़ेंगी अजित और सुप्रिया चचेरे भाई-बहन हैं। इस रिश्ते से सुप्रिया और सुनेत्रा ननद-भाभी हैं।

बारामती सीट 57 सालों से पवार परिवार का गढ़ माना जाता है। शरद पवार ने 1967 में पहली बार बारामती से विधानसभा चुनाव जीता था। वे 1972, 1978, 1980, 1985 और 1990 के विधानसभा चुनाव में यहां से लगातार जीते। पूरी खबर पढ़ें

कांग्रेस ने अब तक 16 कैंडिडेट के नाम तय किए
कांग्रेस महाराष्ट्र में 16 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर चुकी है। दूसरी तरफ कांग्रेस की लोकसभा चुनाव के लिए 13 लिस्ट सामने आ चुकी हैं, जिसमें 240 प्रत्याशियों के नाम तय किए जा चुके हैं। बची हुई सीटों पर जल्द ही प्रत्याशियों के नाम घोषित होने की उम्मीद है।

वंचित विकास अघाड़ी (VBA) के 17 कैंडिडेट के नाम क्लियर
वंचित विकास अघाड़ी के प्रकाश अंबेडकर को लेकर सामने आया था कि वे MVA में शामिल हो रहे हैं। MVA की पार्टियों ने भी प्रकाश के गठबंधन में होने की पुष्टी की थी। सीट शेयरिंग को लेकर हुई MVA की बैठक में पार्टियों की पटरी नहीं बैठी। इसके बाद प्रकाश ने MVA से अपनी राहें जुदा कर लीं। पार्टी अब तक 17 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है।

प्रकाश अंबेडकर खुद अकोला से चुनाव लड़ रहे हैं। MVA से उनकी नाराजगी इसी बात से ही थी MVA अकोला से उम्मीदवार उतारने जा रही है। ऐसा ही हुआ है। कांग्रेस ने अकोला से अभय काशीनाथ पाटिल को टिकट दिया है।

यह खबर भी पढ़ें…
यूथ कांग्रेस ने निरुपम के घर के बाहर लगाया पोस्टर: लिखा- अनुशासनहीन संजय को पार्टी से निलंबित करने के लिए ‘धन्यवाद AICC’

संजय निरुपम के घर के सामने मुंबई यूथ कांग्रेस ने ‘धन्यवाद AICC’ का बोर्ड लगाया है। इसमें लिखा गया है कि अनुशासनहीन संजय निरुपम को निलंबित करने के लिए कांग्रेस पार्टी का धन्यवाद।

दरअसल, बुधवार रात कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी बयानों की शिकायतों के बाद निरुपम को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित करने की मंजूरी दी थी। पूरी खबर पढ़ें

खड़गे बोले- मोदी के राजनीतिक पूर्वज मुस्लिम लीग समर्थक: भाजपा का ग्राफ नीचे आ रहा, इसलिए PM संघ के पुराने दोस्त को याद कर रहे

खड़गे ने लिखा - कांग्रेस न्याय पत्र में हिंदुस्तान के 140 करोड़ लोगों की आशाओं व आकांक्षाओं की छाप है।

खड़गे ने लिखा – कांग्रेस न्याय पत्र में हिंदुस्तान के 140 करोड़ लोगों की आशाओं व आकांक्षाओं की छाप है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर सोशल मीडिया पोस्ट की। खड़गे ने लिखा कि मोदी और शाह के राजनीतिक और वैचारिक पूर्वजों ने आजादी की लड़ाई में हिंदुस्तानियों के खिलाफ ब्रिटिशों और मुस्लिम लीग का समर्थन किया था। पूरी खबर पढ़ें

लोकसभा चुनाव 2024 की ताजा खबरें, रैली, बयान, मुद्दे, इंटरव्यू और डीटेल एनालिसिस के लिए दैनिक भास्कर ऐप डाउनलोड करें। 543 सीटों की डीटेल, प्रत्याशी, वोटिंग और ताजा जानकारी एक क्लिक पर।

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here