होम राज्य Lok sabha Election 2024 | PM Narendra Modi Maharashtra Karnataka election campaign...

Lok sabha Election 2024 | PM Narendra Modi Maharashtra Karnataka election campaign updates | PM मोदी बोले- राहुल को वायनाड में संकट दिख रहा: नांदेड़ की रैली में कहा- जैसे अमेठी छोड़कर भागना पड़ा, वैसे वायनाड छोड़कर भागेंगे

  • हिंदी समाचार
  • राष्ट्रीय
  • Lok Sabha Election 2024 | PM Narendra Modi Maharashtra Karnataka Election Campaign Updates

नांदेड़51 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
नांदेड़ की सभा में PM मोदी के साथ महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे भी मौजूद थे। - Dainik Bhaskar

नांदेड़ की सभा में PM मोदी के साथ महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे भी मौजूद थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार दोपहर महाराष्ट्र के नांदेड़ में चुनावी रैली की जहां उन्होंने पहले चरण में वोट देने वालों को धन्यवाद दिया। PM ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर फिर निशाना साधा। उन्होंने कहा- इंडी गठबंधन को उम्मीदवार नहीं मिल रहा। वायनाड में राहुल को संकट दिख रहा है। जैसे वे अमेठी छोड़कर भागे हैं, उन्हें वायनाड छोड़कर भी भागना पड़ेगा।

नांदेड़ के बाद PM मोदी ने परभणी भी जनसभा की। यहां उन्होंने कहा, ‘2014 में जब मैं पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहा था, तब आतंकी हमलों के डर, आए दिन बम धमाके की खबरें छाई रहती थीं। 5 साल बाद 2019 में सीमा पार से होने वाले हमलों की चर्चा बंद हो गई और सर्जिकल स्ट्राइक की चर्चा होने लगी। ये तो मोदी है, घर में घुसकर मारता है। हर जगह यही चर्चा होने लगी।’

PM मोदी ने आगे कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक की बात सुनकर शौर्य की ये धरती महाराष्ट्र भी गर्व से भर गई थी। हिंदुस्तान के हर नागरिक को इस पर गर्व हुआ था। NDA सरकार सबका साथ, सबका विकास के मंत्र पर काम करती है। हमारी सरकार हर जाति, पंथ के लिए काम करती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र के बाद कर्नाटक के चिकबल्लापुर और बेंगलुरु में चुनावी रैलियां करेंगे।

नांदेड़ में PM मोदी के चुनावी भाषण की 12 बातें…

1. इंडी गठबंधन वाले 4 जून के बाद एक-दूसरे के कपड़े फाड़ेंगे
पीएम ने कहा कि 4 जून के बाद इंडी गठबंधन एक-दूसरे के कपड़े फाड़ेगा। एक दूसरे के बाल नोंचने वाले हैं। आप बताईए कोई भी समझदार नागरिक इनके लिए वोट करेगा क्या? मैं मतदाताओं को कहता हूं कि आइए जी-भरकर NDA को वोट दीजिए। NDA को वोट करना है।

2. कांग्रेस गरीब, दलित, वंचित, मजदूर किसान के विकास में हमेशा दीवार बनी
आज भी NDA सरकार गरीब के लिए कोई काम करती है तो कांग्रेस उसका मजाक उड़ाती है। कांग्रेस गरीब, दलित, वंचित, मजदूर किसान के विकास के सामने हमेशा दीवार बनकर खड़ी है। आजादी के 6 दशक बाद हमने करोड़ों गरीब महिलाओं को शौचालय देने का अभियान छेड़ दिया। तब कांग्रेस और इंडी अघाड़ी वाले लोग मजाक उड़ाते थे।

3. विदर्भ में कांग्रेस के रवैए से किसान कमजोर हुए
पीएम ने नांदेड़ में इंडी गठबंधन को लेकर यह भी कहा कि आपकी समस्याओं का ये कभी समाधान कर सकते हैं क्या? कांग्रेस ने दशकों तक महाराष्ट्र और विदर्भ-मराठवाड़ के आसपास दम घोंटने वाला काम किया है। इस क्षेत्र में सूखे की स्थिति पानी का संकट एक दिन में नहीं पैदा हुआ है। कांग्रेस के रवैए के चलते किसान कमजोर होते गए। लाखों युवाओं को पलायन करना पड़ा।

4. हमने विदर्भ के श्रीअन्न को दुनिया में पहचान दिलाई
अब 80 फीसदी से ज्यादा घरों में नल से जल आने लगा है। अपर गंगा प्रोजेक्ट चल रहा है। किसानों को प्रीमियम से 5 गुना ज्यादा क्लेम फसल बीमा के तहत दिलाया। नांदेड़ के किसानों को 1300 करोड़ से ज्यादा किसान सम्मान निधि से मिले। हमारी सरकार ने मोटे अनाज को पहचान दी, श्री अन्न कहा। ये यहां बहुत पैदा होते हैं। ये दुनियाभर में सुपरफूड बोला जा रहा है।

5. मोदी की गारंटी कांग्रेस के दिए जख्मों का इलाज करना है
कांग्रेस के दिए हर जख्म का इलाज करना ये मोदी की गारंटी है। इस क्षेत्र को शक्तिपीठ एक्सप्रेस वे और समृद्धि महामार्ग जैसी वर्ल्ड क्लास रोड मिली है। उड़ान योजना के तहत नांदेड़ एयरपोर्ट को फिर से शुरू किया गया। PM आवास के तहत हजारों को गरीबों को पक्के आवास मिले हैं।

6. अगले 5 साल में मराठवाड़ा-महाराष्ट्र को बहुत आगे ले जाएंगे
ये तो अभी ट्रेलर है। अभी हमारा बहुत समय कांग्रेस के गड्ढों को भरने में गया है। अगले 5 साल में हमें मराठावाड़ और महाराष्ट्र को बहुत आगे ले जाना है। नांदेड़ की यह धरती सिख गुरुओं के चरणों से पवित्र हुई। गुरुगोविंदजी की सीख हमेशा हमारी सरकार के लिए प्रेरणा रही है।

7. अफगानिस्तान से गुरुग्रंथ साहिब को हमारी सरकार मर्यादा के साथ भारत लाई
हमारी सरकार को गुरुनानक देव के 500वां प्रकाशवर्ष मनाने का सौभाग्य मिला। करतारपुर कॉरिडोर का काम पूरा हुआ। लंगर को टैक्स फ्री किया। हमारी ही सरकार है जो अफगानिस्तान में संकट के समय, जब निर्दोषों की हत्याएं हुईं, धर्म स्थानों पर हमले हुए। तब हम गुरुग्रंथ साहिब के पवित्र स्वरूप को पूरी मर्यादा के साथ भारत लाए।

8. कांग्रेस 84 का बदला अब तक सिखों से ले रही है
ये हमारी ही सरकार है, जो बंटवारे के पीड़ितों के लिए CAA लेकर आई। ये न होता तो अफगानिस्तान से आए भाईयों-बहनों का क्या हुआ होता। कांग्रेस इसका भी विरोध कर रही है। ऐसा लगता है कि 84 का बदला अब तक कांग्रेस सिखों से ले रही है।

9. गारंटी दी थी, आज आर्टिकल 370 इतिहास बन चुका है
मोदी ने गारंटी दी थी कि कश्मीर को 370 से मुक्ति मिलेगी, आर्टिकल 370 इतिहास बन चुका है। तीन तलाक खत्म होगा, आज मुस्लिम बहनों को मुक्ति मिल चुकी है। गारंटी दी थी कि अर्थव्यवस्था को गड्ढे से निकालेंगे। आज भारत 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।

10. सनातन को गाली दे रहे हैं इंडी अघाड़ी वाले
आज अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर बनकर तैयार है। इंडी अघाड़ी वाले क्या कर रहे हैं, ये लोग सनातन को गाली दे रहे हैं। प्राणप्रतिष्ठा का बहिष्कार करने को सही ठहरा रहे हैं। पूजा-अर्चना को पाखंड बता रहे हैं। ये माफ करने योग्य है क्या। इन्हें माफ किया जा सकता है क्या?

11. मराठवाड़ा के विकास के लिए BJP को वोट देकर मुझे मजबूत बनाएं
मराठवाड़ इलाका नहीं, ये भारत का सुरक्षा कवच है। मुगल आए, अंग्रेज आए, लेकिन मराठा शौर्य ने सिद्ध किया कि भारत हमेशा रहने वाला है। विकसित मराठवाड़ के लिए हमें सबसे आगे खड़ा होना है। यहां के विकास के लिए भाजपा प्रत्याशियों को रिकॉर्ड वोटों से जिताकर मुझे मजबूत बनाना है।

12. आपके बूथ में मतदान के रिकॉर्ड टूटने चाहिए
आपको काम करना है करेंगे? आपके बूथ में मतदान के पुराने सारे रिकॉर्ड टूटने चाहिए। ज्यादा से ज्यादा मतदान करना है। दूसरा- हमें पोलिंग बूथ जीतना है। एक और काम करना है। महाराष्ट्र के घर-घर जाकर मोदी का प्रणाम पहुंचाना।

परभणी में PM मोदी की अहम बातें…

  1. हमने पिछले टर्म में चंद्रयान की सफलता को देखा है। इस चुनाव के बाद 140 करोड़ देशवासी गगनयान की सफलता भी देखेंगे। ये पहला चुनाव है, जब सेना के हथियारों से लेकर कोरोना की वैक्सीन तक, लोग आत्मनिर्भर भारत की सफलता की हर कोने में चर्चा कर रहे हैं। सिर्फ 10 साल में देश ने विकास की एक लंबी दूरी तय कर ली है।
  2. आज परभणी के 12 लाख से ज्यादा गरीबों को बिना भेदभाव मुफ्त राशन मिल रहा है, ताकि उनके घर का चूल्हा जलता रहे और ये सुविधा आने वाले 5 वर्षों में भी जारी रहेगी। आज परभणी में 17 जनऔषधि केंद्रों से सभी को 80% छूट पर दवाएं मिल रही हैं। यहां बिना भेदभाव सवा लाख से ज्यादा महिलाओं को उज्ज्वला गैस कनेक्शन दिया गया है।
  3. हमारी सरकार बड़े पैमाने पर श्री अन्न को बढ़ावा दे रही है। आपके यहां का ज्वार, बाजरा केवल महाराष्ट्र और देश को ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया को पौष्टिक लाभ देगा।
  4. वोटर भी देख रहे हैं कि कैसे INDI अलायंस के लोग अपने स्वार्थ में, अपने भ्रष्टाचार को बचाने के लिए एक साथ आए हैं। इसलिए खबर यही हैं कि पहले चरण में मतदाताओं ने INDI अलायंस को पूरी तरह नकार दिया है। ये लोग दावे जो भी करें, लेकिन सच्चाई यही है कि चुनाव की घोषणा से पहले से ही कांग्रेस के नेता अपनी हार मान चुके हैं।

ये खबर भी पढ़ें …

मोदी बोले-आतंक का सप्लायर पड़ोसी आटे को तरस रहा: दमोह में कहा- इंडी गठबंधन वाले भगवान राम की पूजा को पाखंड बताते हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान का नाम लिए बिना कहा- हमारा एक पड़ोसी जो आतंक का सप्लायर था वो अब आटे की सप्लाई के लिए तरस रहा है। ऐसे हालातों में हमारा भारत दुनिया में सबसे तेजी से विकसित हो रहा है। PM मोदी शुक्रवार दोपहर में दमोह में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और इंडी अलायंस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये लोग सनातन को डेंगू-मलेरिया कहते हैं। भगवान राम की पूजा को पाखंड बताते हैं। पूरी खबर पढ़ें…

मोदी ने राहुल-अखिलेश गठबंधन पर सवाल उठाए: कहा- 2 शहजादों की जोड़ी फिर फिल्म की शूटिंग कर रही, इनका रिजेक्शन पहले हो चुका

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अमरोहा पहुंचे। मंच पर ढोलक देकर उनका स्वागत किया गया। PM ने मंच से क्रिकेटर मो. शमी का नाम लेकर मुस्लिम वोट बैंक को साधने की कोशिश की। उन्होंने फ्लॉप फिल्म के बहाने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर निशाना साधा। कहा- UP में फिर 2 शहजादों की जोड़ी की फिल्म की शूटिंग चल रही है। पूरी खबर पढ़ें…

लोकसभा चुनाव 2024 की ताजा खबरें, रैली, बयान, मुद्दे, इंटरव्यू और डीटेल एनालिसिस के लिए दैनिक भास्कर ऐप डाउनलोड करें। 543 सीटों की डीटेल, प्रत्याशी, वोटिंग और ताजा जानकारी एक क्लिक पर।

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here