होम राज्य Lok Sabha Election 2024 LIVE Updates; PM Modi Ajit Pawar | BJP...

Lok Sabha Election 2024 LIVE Updates; PM Modi Ajit Pawar | BJP Candidates List | लोकसभा चुनाव-2024: मोदी बोले-2014 से पहले लोगों को लगता था देश में कुछ अच्छा नहीं हो सकता, जिसे किसी ने नहीं पूछा, उसे मैंने पूजा

  • हिंदी समाचार
  • राष्ट्रीय
  • लोकसभा चुनाव 2024 लाइव अपडेट; पीएम मोदी अजित पवार | बीजेपी उम्मीदवारों की सूची

नई दिल्ली26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देश के 21 राज्यों में पहले फेज के चुनाव के बीच अन्य जगहों पर चुनाव प्रचार जारी है। वर्धा की जनसभा में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि 2014 से पहले ये धारणा बन गई थी कि देश में कुछ अच्छा हो ही नहीं सकता। सिर्फ निराशा थी। गांवों को लगता था कि यहां बिजली, पानी, सड़क आ ही नहीं सकती।

गरीब को लगता था कि कितनी पीढ़ियां बीत जाएं, गरीबी से मुक्ति नहीं मिलेगी। किसान को लगता था कि बदहाली शायद उसकी नियति है। कितनी भी मेहनत कर लूं, भाग्य नहीं बदलेगा। महिलाओं को लगता था कि उनकी तकलीफें कोई नहीं समझेगा। जिसको किसी ने नहीं पूछा, उसको गरीब के इस बेटे ने पूजा है।

वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा आज केरल के वायनाड में रैली की। जेपी नड्‌डा ने कहा कि एक तरफ पीएम मोदी के नेतृत्व में वायनाड से के सुरेंद्रन ​​​​​उम्मीदवार हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी यहां से उम्मीदवार हैं।

मुझे समझ नहीं आता, उन्हें (राहुल गांधी) वायनाड में क्यों आना पड़ा? क्या उन्हें भरोसा नहीं है कि वे अपनी पुरानी सीट से जीत सकते हैं, जिसे वे लंबे समय से रिप्रेजेंट करते आए हैं। राहुल गांधी वंशवादी शासन में यकीन करते हैं, जो भारतीय लोकतंत्र के लिए खतरा है। वे तुष्टीकरण की राजनीति में भरोसा रखते हैं।

देशभर में लोकसभा चुनाव से जुड़े अपडेट्स सिलसिलेवार यहां पढ़ें…

लाइव अपडेट्स

32 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पिछली सरकारों ने सिंचाई के लिए काम नहीं किया- वर्धा में मोदी

48 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

विकसित भारत का लक्ष्य दूर नहीं- मोदी

वर्धा की जनसभा में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज इतनी बड़ी संख्या में आपकी उपस्थिति, वर्धा और अमरावती का प्रचंड समर्थन ये बता रहा है कि विकसित महाराष्ट्र और विकसित भारत का लक्ष्य दूर नहीं है। जितने लोग अंदर हैं, उससे ज्यादा बाहर खड़े हैं।

11:02 पूर्वाह्न19 अप्रैल 2024

  • कॉपी लिंक

असदुद्दीन ओवैसी ने हैदराबाद लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल किया

सुबह 10:37 बजे19 अप्रैल 2024

  • कॉपी लिंक

शिवराज ने एमपी के विदिशा से नामांकन किया

सुबह 10:31 बजे19 अप्रैल 2024

  • कॉपी लिंक

राजनाथ ने तेलंगाना के खम्मम ने रोड शो किया

सुबह 10:23 बजे19 अप्रैल 2024

  • कॉपी लिंक

जयंत बोले- EVM पर सवाल उठाने वालों के पास कोई एजेंडा नहीं है

सुबह 10:16 बजे19 अप्रैल 2024

  • कॉपी लिंक

भाजपा उम्मीदवार बोलीं- आज चुनाव के 3 घंटे में 198 शिकायतें चुनाव आयोग को मिलीं

सुबह 10:10 बजे19 अप्रैल 2024

  • कॉपी लिंक

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार की बेगुसराय सीट से नामांकन दाखिल किया

सुबह 10:03 बजे19 अप्रैल 2024

  • कॉपी लिंक

उमर अब्दुल्ला बोले- भाजपा कश्मीरियों के दिल नहीं जीत पाई

सुबह 10:01 बजे19 अप्रैल 2024

  • कॉपी लिंक

ममता बोलीं- I.N.D.I.A गठबंधन दिल्ली में है, बंगाल में नहीं

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- मैं सुन रही हूं कि कुछ लोग यहां कह रहे हैं कि हम I.N.D.I.A गठबंधन हैं, हमें वोट दें। मैं उन्हें बता दूं कि गठबंधन दिल्ली में है यहां नहीं। यहां कांग्रेस, CPM, I.N.D.I.A गठबंधन न करें। TMC के खिलाफ एक भी वोट कांग्रेस को देना मतलब भाजपा को दो वोट देना। यहां और किसी पार्टी को वोट देना मतलब भाजपा को और शक्तिशाली करना है।

09:42 पूर्वाह्न19 अप्रैल 2024

  • कॉपी लिंक

धनुष बाण वाले वीडियो पर माधवी लता बोलीं- हम भगवान राम की पूजा कर रहे थे, मस्जिद कहां से आ गया

रामनवमी के दिन हैदराबाद से भाजपा उम्मीदवार माधवी लता का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने अपने हाथों से तीर चलाने का एक्शन किया था। इसे लेकर ओवैसी ने कहा था कि उन्होंने मस्जिद पर निशाना लगाया था। इसे लेकर माधवी लता ने कहा कि वीडियो राम नवमी से था। हम भगवान राम का ‘राम बाण’ के साथ पूजन करते हैं। हम भगवान राम की प्रार्थना कर रहे थे। मस्जिद कहां से आई? असदुद्दीन ओवैसी भड़काऊ भाषण देते थे, अब भड़काऊ वीडियो भी बनाने लगे।

08:58 पूर्वाह्न19 अप्रैल 2024

  • कॉपी लिंक

दमोह में पीएम बोले- हमारा एक पड़ोसी आतंक का सप्लायर था, अब आटे की सप्लाई के लिए तरस रहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एमपी के दमोह में चुनावी सभा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये चुनाव देश का चुनाव है। देश को दुनिया की शक्ति बनाने का चुनाव है। पीएम मोदी ने कहा कि जब दुनिया में युद्ध का माहौल हो, तो ऐसे में भारत में युद्ध स्तर पर काम करने वाली सरकार की बहुत जरूरत है। और ये काम सिर्फ पूर्ण बहुमत वाली भाजपा सरकार कर सकती है।

पीएम मोदी ने पाकिस्तान पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा- आज दुनिया के कई देशों की स्थिति बहुत खराब है। कई देश दिवालिया हो रहे हैं। हमारा एक पड़ोसी जो आतंक का सप्लायर था वो अब आटे की सप्लाई के लिए तरस रहा है। ऐसे हालातों में हमारा भारत दुनिया में सबसे तेजी से विकसित हो रहा है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

08:48 पूर्वाह्न19 अप्रैल 2024

  • कॉपी लिंक

वायनाड में जेपी नड्‌डा बोले- मुझे समझ नहीं आता राहुल को यहां क्यों आना पड़ा

08:46 पूर्वाह्न19 अप्रैल 2024

  • कॉपी लिंक

अमित शाह ने गांधीनगर से नामांकन दाखिल किया

केंद्रीय गृह मंत्री और गांधीनगर लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार अमित शाह ने शुक्रवार को गांधीनगर में नामांकन पर्चा दाखिल किया। यहां 7 मई को वोटिंग होनी है।

अमित शाह दूसरी बार गांधीनगर से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। नामांकन दाखिल करने के बाद उन्होंने कहा कि गांधीनगर की जनता का मुझे हमेशा से सहयोग मिला है। क्षेत्र में विकास के सभी काम हुए हैं। इस बार का चुनाव बेहद अहम है। मोदी तीसरी बार पीएम बनने जा रहे हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

08:43 पूर्वाह्न19 अप्रैल 2024

  • कॉपी लिंक

अमरोहा में पीएम मोदी बोले- 2 शहजादों की जोड़ी फिर फिल्म की शूटिंग कर रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अमरोहा पहुंचे। मंच पर ढोलक देकर उनका स्वागत किया गया। पीएम ने मंच से क्रिकेटर मो. शमी का नाम लेकर मुस्लिम वोट बैंक को साधने की कोशिश की।

उन्होंने फ्लॉप फिल्म के बहाने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर निशाना साधा। कहा- यूपी में फिर 2 शहजादों की जोड़ी की फिल्म की शूटिंग चल रही है। जिसका पहले ही रिजेक्शन हो चुका है। हर बार ये लोग परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की टोकरी उठाकर यूपी की जनता से वोट मांगने निकल पड़ते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

08:42 पूर्वाह्न19 अप्रैल 2024

  • कॉपी लिंक

21 राज्यों की 102 सीटों पर वोटिंग जारी, 1 बजे तक एवरेज 40.17% वोट पड़े

लोकसभा के फर्स्ट फेज में 21 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोटिंग जारी है। सीटों के हिसाब से यह सबसे बड़ा फेज है। वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेगी।

PM मोदी ने सभी से वोट डालने की अपील की। उन्होंने हिंदी, तमिल, मराठी समेत 5 भाषाओं में ट्वीट किया।

वोटर टर्नआउट ऐप के मुताबिक, दोपहर एक बजे तक सबसे ज्यादा वोटिंग त्रिपुरा में हुई। यहां 53.04% वोट पड़े। सबसे कम वोटिंग लक्षद्वीप में हुई, यहां 30% मतदान हुआ। 21 राज्यों में वोटिंग का एवरेज 40.17% है।

वोटिंग के दौरान मणिपुर के बिष्णुपुर में फायरिंग, बंगाल के कूचबिहार हिंसा और छत्तीसगढ़ के बीजापुर में ग्रेनेड ब्लास्ट हुआ है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

08:41 पूर्वाह्न19 अप्रैल 2024

  • कॉपी लिंक

लोकसभा चुनाव 7 फेज में होंगे, नतीजे 4 जून को आएंगे

चुनाव आयोग ने 16 मार्च को लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान किया। इसी के साथ आचार संहिता भी लागू हो गई। 543 सीटों के लिए चुनाव सात फेज में होगा। पहले फेज की वोटिंग 19 अप्रैल को और आखिरी फेज की वोटिंग 1 जून को होगी। 4 जून को नतीजे आएंगे। आचार संहिता से लेकर नतीजे तक इसमें 80 दिन लगेंगे।

लोकसभा के साथ 4 राज्यों- आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के विधानसभा चुनाव की तारीखें भी जारी कर दी गई हैं। ओडिशा में 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून को वोटिंग होगी। बाकी तीन राज्यों में एक फेज में चुनाव होंगे। अरुणाचल और सिक्किम में 19 अप्रैल, आंध्र प्रदेश में 13 मई को वोट डाले जाएंगे।

इलेक्शन शेड्यूल में सीटों की संख्या 543 से बढ़कर 544 सीटें हो गई है। इसकी वजह मणिपुर की आउटर मणिपुर लोकसभा सीट है। इस लोकसभा सीट में 28 विधानसभा सीटें है। 15 विधानसभा सीटों में 19 अप्रैल को और 13 विधानसभा सीटों में 26 अप्रैल को मतदान होगा। पूरी खबर पढ़ें …

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here