होम राज्य Is BJP not able to campaign in Punjab? | क्या पंजाब में...

Is BJP not able to campaign in Punjab? | क्या पंजाब में भाजपा नहीं कर पा रही चुनाव प्रचार: लोगों की भीड़ ने BJP के झंडों को आग के हवाले किया; जानिए वायरल VIDEO का सच

6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लोकसभा चुनाव 2024 में पंजाब की जनता BJP का जमकर बहिष्कार कर रही है। यह दावा सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर किया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लोगों की भीड़ भाजपा के झंडे इकठ्‌ठे कर सड़क पर आग लगाने की तैयारी कर रही है।

  • इस वीडियो को एक्स पर कई वेरिफाइड और नॉन वेरिफाइड यूजर ने शेयर किया। वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि भाजपा के लोगों को पंजाब के गांवों में घुसने भी नहीं दिया जा रहा है।

कांग्रेस नेता अतुल लोंढे पाटिल ने वीडियो शेयर कर लिखा- पंजाब के गांव में भाजपा का चलना मुश्किल है लेकिन मीडिया के एग्जिट पोल में 6 सीट जीत रही है। मीडिया के छलावे में न आए पूरी ताकत से लोकतंत्र बचाने की लड़ाई में एकजुट हो जाए।

कांग्रेस नेता के पोस्ट को अब तक 18 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं और 2 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।

विनीता जैन नाम की वेरिफाइड यूजर ने वीडियो शेयर कर लिखा- सुना है पंजाब से रुझान आने लगे है।

यूजर के शेयर किए वीडियो को अब तक 67 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। 2 हजार से ज्यादा लोग लाइक और 1 हजार से ज्यादा रीट्वीट कर चुके हैं।

पायल गुप्ता नाम की वेरिफाइड यूजर ने लिखा- लें जी बधाई हो अब पंजाब में भी भाजपा की सरकार आ गई।

विवेक सिंह नाम के एक यूजर ने लिखा- भाजपा नेता प्रचार के लिए पंजाब के गांवों में प्रचार नहीं कर पा रहे हैं लेकिन मीडिया एग्जिट पोल में 6 सीटें जीत रहे हैं। मीडिया के बहकावे में न आएं, आइए लोकतंत्र बचाओ की लड़ाई में अपनी पूरी ताकत से एकजुट हों।

वायरल वीडियो का सच…

वायरल वीडियो का सच जानने के लिए हमने इसके की-फ्रेम को गूगल पर रिवर्स सर्च किया। सर्च करने पर हमें यह वीडियो खास हरियाणा नाम के यूट्यूब चैनल पर मिला।

चैनल के मुताबिक, यह वीडियो हरियाणा के ऐलनाबाद का है। जहां किसानों ने भाजपा के हजारों झंडे को आग के हवाले कर दिया। ध्यान देने वाली बात यह है कि ये वीडियो यूट्यूब चैनल पर 7 अक्टूबर 2021 को अपलोड हुआ था।

यूट्यूब चैनल पर मौजूद वीडियो का स्क्रीनशॉट।

यूट्यूब चैनल पर मौजूद वीडियो का स्क्रीनशॉट।

पड़ताल के दौरान हमें यह वीडियो बेबाक अवाज नाम के एक फेसबुक पर भी मिला। यह वीडियो फेसबुक पेज पर 7 अक्टूबर 2021 को शेयर किया गया था। वहीं, इसके कैप्शन में लिखा है- ऐलनाबाद विधानसभा उप चुनाव में भाजपा का हाल, किसानों ने जलाए भाजपा के झंडे।

हरियाणा के प्रदेश कांग्रेस महासचिव विकास बंसल ने भी इस वीडियो को 3 साल पहले 9 अक्टूबर 2021 को अपने एक्स अकाउंट से शेयर किया था। पोस्ट का लिंक…

विकास बंसल के पोस्ट का स्क्रीनशॉट।

विकास बंसल के पोस्ट का स्क्रीनशॉट।

उन्होंने पोस्ट शेयर कर लिखा था- ऐलनाबाद विधानसभा उप चुनाव में भाजपा का हाल, किसानों ने जलाए भाजपा के झंडे। साफ है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा पूरी तरह गलत है। यह वीडियो अभी का नहीं बल्कि 3 साल पुराना हरियाणा के ऐलनाबाद विधानसभा उप चुनाव के दौरान का है।

फेक न्यूज के खिलाफ हमारे साथ जुड़ें। कोई भी ऐसी सूचना जिस पर आपको संदेह हो तो हमें ईमेल करें @fakenewsexpose@dbcorp.in और वॉट्सऐप करें-9201776050

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here