होम राज्य उत्तर प्रदेश Bareilly Mp Santosh Gangwar Said I Am Sorry If I Have Committed...

Bareilly Mp Santosh Gangwar Said I Am Sorry If I Have Committed Any Mistake – Amar Ujala Hindi News Live – Up:जिन सांसद का बरेली से कटा टिकट, वो सीएम की मौजूदगी में मंच से बोले


बरेली के सांसद संतोष गंगवार ने कहा कि अगर मुझसे कोई गलती हुई हो तो मुझे खेद है

मंच पर सीएम योगी, सांसद संतोष गंगवार, बरेली के भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल सिंह व अन्य
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली इंटर कॉलेज में मंगलवार को आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन के जरिए सियासी समीकरण साधे। उन्होंने मोदी की गारंटी गिनाईं। कहा कि हर एक मोर्चे पर मोदी की गारंटी ने भारतवासियों को आश्वस्त किया है। देश को विकास की नई बुलंदियों तक पहुंचाया। सुरक्षा का वातावरण दिया और नौजवानों के लिए आजीविका की व्यवस्था दी। इससे देश की छवि को वैश्विक मंच पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।

उन्होंने सम्मेलन में प्रबुद्ध वर्ग से कहा कि यहां तीसरे चरण में चुनाव है, उस वक्त तक गर्मी बढ़ी होगी। लेकिन, गर्मी की परवाह किए बगैर एक ही लक्ष्य होना चाहिए, हर हाल में मतदान करना है और लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करना है। भारी संख्या में मतदान के लिए लोगों को मतदान स्थल पर ले जाने की व्यवस्था करेंगे। जीवन के अलग-अलग क्षेत्र में लोगों की अपनी भूमिका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here