होम राज्य उत्तर प्रदेश Akhilesh Yadav Attacks Bjp In Aligarh – Amar Ujala Hindi News Live

Akhilesh Yadav Attacks Bjp In Aligarh – Amar Ujala Hindi News Live


अलीगढ़ में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर बोला हमला

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव
– फोटो : संवाद

विस्तार


समाजवादी पार्टी अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 23 अप्रैल को भाजपा पर हमलावर हुए। उन्होंने कहा कि भाजपा वालों से बहुत सावधान रहने की जरूरत है। झूठ व लूट की इनकी पहचान बनी है। इन्होंने अपराधियों व भ्रष्टाचारियों का सबसे बड़ा गोदाम बनवा लिया है, जितने भी भ्रष्टाचारी व अपराधी थे, सभी इनके गोदाम में पहुंच गए हैं।

सपा अध्यक्ष 23 अप्रैल को यहां नुमाइश मैदान के कोहिनूर मंच पर सपा-कांग्रेस एवं इंडिया गठबंधन प्रत्याशी चौ.बिजेंद्र सिंह के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जो लोग सत्ता से बाहर जाने वाले हैं, उनके भाषणों में चुनाव के परिणाम का रुझान दिखने लगा है। दरअसल, ये उनके मन की बात है। हम उनसे कहना चाहते हैं कि अब समय आ गया है कि संविधान की बात हो। ये जो गारंटी देते फिर रहे हैं। ये गारंटी उसी तरह की है, जैसे कोरोना में थाली ताली बजवाई थी। ये लोगों को गारंटी नहीं, घंटी दे दी है। जाओ बजाते रहो। इनकी गारंटी जुमले से दस साल लंबी है। दस साल पहले जुमला था और अब गारंटी आई है।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि ये चुनाव संविधान बचाने का चुनाव है। आपका एक वोट न केवल बिजेंद्र सिंह को जिताएगा, बल्कि संविधान को बचाने का काम करेगा। आप लोकतंत्र बचाना चाहते हो कि नहीं। ये लोग जो बड़े-बड़े नारे दे रहे हैं। क्या पता कल हमारा आपका वोट डालने का अधिकार छीन लें। हम संविधान को बचाने के लिए निकले हैं। याद रखना ये 2024 का चुनाव संविधान मंथन का भी चुनाव है। सावधान रहें और मतदान के लिए बूथ की चौकीदारी भी करें। चौकीदारी नहीं की तो बीजेपी वाले धोखा दे सकते हैं।

चार सौ पार नहीं चार सौ हार

सपा अध्यक्ष ने तंज कसते हुए कहा कि ये तो चार सौ पार का नारा दे रहे हैं। मगर ये नाराजगी का सामना नहीं कर पाएंगे। इसलिए चार सौ पार नहीं चार सौ हारेंगे ये लोग।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here