होम राज्य उत्तर प्रदेश हजरतगंज का नाला भाजपा के गले की बना फ़ांस ,अधिकारियों के झूठे...

हजरतगंज का नाला भाजपा के गले की बना फ़ांस ,अधिकारियों के झूठे आश्वासन से ग्रामीणों का फूटा गुस्सा,

उझानी/बिल्सी विधानसभा क्षेत्र का गांव हजरतगंज आजकल सुर्खियों में बना हुआ है यहां पिछले एक पखवाड़े से नाला निर्माण का मुद्दा लोकसभा चुनाव से पूर्व भाजपा के गले की फांस बन गया है,गांव में नाला न होने के कारण सड़क पर ही जलभराव हो रहा है जिसके चलते ग्रामीण नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं बहीं इस पानी के कारण गन्दगी के साथ मच्छरों के प्रकोप भी बढ़ गया है,वहीं क़ीडे मकोड़ों का डर भी बना रहता है। ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव से पूर्व मौका देखकर गांव में जगह जगह अपनी माँग को लेकर नाला नहीं तो वोट नहीं के पोस्टर लगा दिए , मुद्दा मीडिया सोशल मीडिया में वायरल होते ही प्रशासनिक अधिकारियों की नींद तो खुली लेकिन अधिकारियों ने चालाकी दिखाते हुए अगले दिन ही पम्पिंग सैट से गन्दा पानी निकलवाने का देकर पोस्टर हटवा कर इतिश्री कर ली लेकिन आश्वासन कोरा कागज साबित हुआ इसके जिम्मेदार अफसर ने पिछले 15 अप्रैल को मौका मुआना करने के बाद आश्वासन दिया कि अगले दिन पंपिंग सेट के जरिए संपर्क मार्ग से गंदे पानी को निकाल कर रास्ता साफ कर दिया जाएगा आज तीसरे दिन तक कार्रवाई न होने पर ग्रामीणों का गुस्सा पुनः फूट गया गांव की महिला एवं पुरुषों ने गंदे पानी पर खड़े होकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की तथा प्रदर्शन किया प्रदर्शन करने वालों में प्रेमपाल बंशीधर छोटेलाल सुशीला देवी रुचि नगीना राम बेटी रखी राजकुमार ने कहा कि जब तक लाल निर्माण नहीं होगा तब तक वोटो का बहिष्कार जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here