होम राज्य उत्तर प्रदेश सरकारी जमीन पर अतिक्रमण की जांच के लिए एसडीएम ने गठित की...

सरकारी जमीन पर अतिक्रमण की जांच के लिए एसडीएम ने गठित की टीम-बदायूं समाचार

सरकारी जमीन पर अतिक्रमण की जांच के लिए एसडीएम ने टीम गठित की

इस्लामनगर में इसी जगह पर की गई अबैध कब्जा करने की को​शिष। संवाद

इस्लामनगर। कस्बे में झंडा तिराहे के नजदीक माफिया जिस जगह को कब्जाना चाहते हैं। वह जमीन राजस्व विभाग के अभिलेखों में कब्रिस्तान वाल्मीकि के नाम से दर्ज है। भाजपा नेताओं ने एसडीएम को शिकायती पत्र दिया है। एसडीएम ने जांच के लिए टीम गठित की है।

इस्लामनगर कस्बे में बदायूं-बिजनौर हाईवे पर झंडा तिराहे के नजदीक कब्रिस्तान वाल्मीकि के नाम से जमीन पड़ी है। अभी दो दिन पहले माफिया ने ईंट मंगवाकर यहां नींव भी भरवा दी। जब लोगों को इसके बारे में पता चला तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। उसके बाद माफिया मौके से भाग गए, लेकिन अब तक जमीन में लगाई गई नींव नहीं हटवाई गई है।

कस्बे के भाजपा मंडल अध्यक्ष संजीव पहलवान और मंडल महामंत्री राजीव कुमार शर्मा का कहना है कि जमीन करीब 20 करोड़ रुपये की है, अब से करीब चार साल पहले भी वर्ष 2019 में माफिया ने इस पर अवैध कब्जा करने की कोशिश की थी। तब सब लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की थी। जिस पर अधिकारियों ने मामले की जांच भी कराई थी। उस जांच में जगह कब्रिस्तान वाल्मीकि के नाम से निकली थी। एसडीएम प्रबर्धन शर्मा ने कानून-गो की अगुवाई में एक टीम गठित की है। उन्होंने जांचकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

यह मामला संज्ञान में आया है। शिकायत पर जांच टीम गठित कर दी गई है। जांच में जगह कब्रिस्तान की पाई जाती है तो अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी और जमीन में लगाई गई नींव हटवा दी जाएगी।- प्रबर्धन शर्मा, एसडीएम बिल्सी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here