होम राज्य उत्तर प्रदेश शराबी ने तोड़ी शिव प्रतिमा -अलीगढ़ समाचार

शराबी ने तोड़ी शिव प्रतिमा -अलीगढ़ समाचार


अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

अद्यतन शनिवार, 13 अप्रैल 2024 12:51 पूर्वाह्न IST

शराबी ने शिव प्रतिमा को खंडित कर दिया

गांव रूखाला के मंदिर में क्षतिग्रस्त की गई मूर्तियों को दुरुस्त करते लोग
– फोटो : संवाद

विस्तार


11 अप्रैल की देर रात गांव रुखाला में एक शराबी ने मंदिर के बाहर रखे तखत सहित मंदिर के अंदर स्थापित भगवान शिव की मूर्ति खंडित की। 12 अप्रैेल की सुबह लोगों की नजर पड़ी तो पुलिस को सूचना दी। कोतवाल ने बाजार से नई मूर्ति मंगवाकर पूजा-अर्चना के साथ पुन: मंदिर में स्थापित कराई।

गांव रुखाला निवासी हसन देव ने बताया कि गांव निवासी अर्जुन पुत्र विजयपाल 11 अप्रैल को शराब पीकर रात करीब दस बजे गांव के बाहर स्थित मंदिर पहुंचा। उसने पहले मंदिर के बाहर रखे तखत को तोड़ दिया। इसके बाद मंदिर के अंदर भगवान शिव की मूर्ति को खंडित कर दिया और भाग निकला। सुबह मूर्ति खंडित देखते ही लोगों ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाली निरीक्षक बालेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। बाजार से नई मूर्ति मंगवाकर पूजा-पाठ के साथ मंदिर में स्थापित करा दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here