होम राज्य उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव 2024: दूसरे चरण के लिए 91 उम्मीदवार मैदान में हैं....

लोकसभा चुनाव 2024: दूसरे चरण के लिए 91 उम्मीदवार मैदान में हैं. -अमर उजाला हिंदी न्यूज़ लाइव


लोकसभा चुनाव 2024: दूसरे चरण के लिए 91 उम्मीदवार मैदान में हैं.

प्रतीकात्मक तस्वीर
– फोटो : संवाद

विस्तार


उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि दूसरे चरण की आठ लोकसभा सीटों के लिए 91 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इसमें 10 महिला प्रत्याशी हैं। कुल 1,67,77,198 मतदाता हैं। इसमें 90,26,051 पुरुष मतदाता, 77,50,356 महिला मतदाता व 791 थर्ड जेंडर हैं।

अमरोहा से 12 प्रत्याशी, मेरठ से आठ, बागपत से सात, गाजियाबाद से 14, गौतमबुद्धनगर के लिए 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। बुलंदशहर (अजा) के लिए 6 प्रत्याशी हैं।

अलीगढ़ से 14 और मथुरा से 15 प्रत्याशी ताल ठोक रहे हैं। इन आठ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के अंतर्गत 40 विधानसभा सीटें आती हैं, जो अमरोहा, हापुड़, मरेठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलन्दशहर, अलीगढ़ एवं मथुरा जिले में स्थित हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here