होम राज्य उत्तर प्रदेश भू देवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज का हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट का परीक्षा...

भू देवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज का हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा,वीडीवी के छात्र रोहित चौहान का प्रदेश में 9वां स्थान।

बिल्सी ।अच्छी शिक्षा के लिये तहसील क्षेत्र के टॉप कॉलेज में सुमार भू देवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज ने इस बार भी सफलता की नई गाथा लिख दी है इस बार हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है।

वही कॉलेज के हाई स्कूल के छात्र रोहित चौहान ने प्रदेश मेरिट में 9वां स्थान प्राप्त किया है वहीं जिला टॉप किया है रोहित चौहान ने हाई स्कूल में 600 में 582 अंक 97% अंक प्राप्त किए हैं हाई स्कूल में शुभम सागर एवं उपलक्ष शर्मा ने 600 में 568 अंक प्राप्त कर तहसील टॉप किया है इंटरमीडिएट में कुमारी शिवानी ने 500 में 472 अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉप किया है विद्यालय के अध्यक्ष अनिल वार्ष्णेय प्रबंधक सुरेश बाबू गुप्ता प्रबंधक उपप्रबंधक डीके गुप्ता एवं प्रधानाचार्य प्रदीप शर्मा सहित समस्त प्रबंध कार्यकारिणी ने कालेज के शतप्रतिशत परिणाम आने पर खुशी जाहिर करते हुए हाई स्कूल के छात्र रोहित चौहान के प्रदेश में 9वां स्थान प्राप्त करने पर बधाई दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here