होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूँ जिले की छात्रा नियति वार्ष्णेय ने प्रदेश में सातवां, वहीं छात्र...

बदायूँ जिले की छात्रा नियति वार्ष्णेय ने प्रदेश में सातवां, वहीं छात्र रोहित चौहान ने हाईस्कूल परीक्षा में प्रदेश नवां स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया,

बिल्सी/उझानी।माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की हाई स्कूल परीक्षा में छात्रा वर्ग में संतोष कुमारी अयोध्या प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर उझानी की छात्रा नियति वाष्र्णेय ने मेरिट लिस्ट में प्रदेश में सातवां स्थान प्राप्त किया है छात्रा नियति वाष्र्णेय ने 97.33 प्रतिशत अंक प्राप्त करके जिला में अपना परचम लहराया है उसने 600 में 584 अंक प्राप्त किए हैं वहीं बीडीबी इंटर कॉलेज के छात्र रोहित चौहान ने 600 में 582 अंक प्राप्त कर प्रदेश में 9वां स्थान प्राप्त किया हैं रोहित चौहान ग्राम गुधनी के पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह चौहान के नाती हैं उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिजनों एवं शिक्षकों को दिया है परिवार में उसकी एक बहन एमबीबीएस की पढ़ाई कानपुर मेडिकल कॉलेज से कर रही है उसकी मां अंजलि चौहान भी गांव की प्रधान रह चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here