
बदायूं।लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य ने आज समर्थकों के साथ बिल्सी विधानसभा क्षेत्र का व्यापक दौरा किया।इस दौरान बिल्सी नगर में अनेक स्थानों पर भाजपा प्रत्याशी ने नुक्कड़ सभा कर देश हित मे सभी से मोदी जी के नेतृत्व में वोट देने की अपील की




देर शाम भाजपा प्रत्याशी श्री शाक्य समाज सेवी डॉक्टर उमेंद्र गुप्ता के आवास पर पहुंच कर कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात की,यहां बोलते हुए उन्होंने कहा की संगठन में पिछले 40 वर्षों से कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहा हूं सांसद बनने के बाद बदायूं क्षेत्र खासकर बिल्सी का शैक्षिक एवं आर्थिक व ट्रांसपोर्ट के क्षेत्र में पिछड़ापन प्राथमिकता से दूर करने का प्रयास करूंगा, इस अवसर पर विधायक हरीश शाक्य, पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, राजा बाबू वार्ष्णेय,नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश सागर नवनीत,मनोज मसीही संजीव असावा डॉक्टर उमेंद्र गुप्ता मोहित गुप्ता,कुलदीप वार्ष्णेय मनोज वार्ष्णेय सुबीन महेश्वरी लोकेश वार्ष्णेय, मुकेश शर्मा, राकेश वार्ष्णेय सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।सभा का संचालन विवेक राठी एडवोकेट ने किया।इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रत्याशी का माल्यार्पण करके स्वागत किया।

























