बदायूं। शहर की श्रीराम नगर कालोनी में भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी को समर्थन करते हुए उन्हे भारी मतों से जिताने का वायदा किया गया।कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में कालोनी निवासी कार्यक्रम में मौजूद रहे, जिन्हे सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी ने मोदी की गारंटी और भाजपा का संकल्प पत्र दोहराया साथ ही ,मोदी सरकार के जनता के हित में हुए अहम फैसले और योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।


गुरूवार की देर शाम हुए श्रीराम नगर कालोनी के स्वागत समारोह में भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य अपने समर्थकों के साथ कार्यक्रम में पहुंचे। जहां भाजपा नेता मनोज गुप्ता के नेतृत्व में श्री राम नगर वासियों द्वारा उनका स्वागत किया गया। सबसे पहले पार्क के द्वार पर अनन्न्या गुप्ता और रिद्धि पाठक ने भाजपा प्रत्याशी को तिलक लगाकर पूजन कराया। इस दौरान उनको चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने भाजपा का संकल्प पत्र पढ़कर सुनाया। यहां वरिष्ठ भाजपा नेता राहुल पाठक राजू मौर्य, देवेंद्र मिनोचा, अभिनव पांडे,आदि मौजूद रहे।

























