- भाजपा सरकार से जनता अब त्रस्त
- जुमले वाले वादों का जनता माकूल जवाब देगी

बिल्सी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान कहा कि भाजपा ने पिछले 10 वर्ष के कार्यकाल में केवल जनता को विकास कार्यों के नाम पर गुमराह किया है। महंगाई बेरोजगारी चरम पर है आज भाजपा किन मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है, भाजपा सरकार से जनता अब त्रस्त हो चुकी है।
सपा जिला उपाध्यक्ष हाजी अजमल खान के आवास पर स्वदेश केसरी न्यूज़ से वार्ता के दौरान राष्ट्रीय महासचिव ने कहा की इस लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा का सफाया कर देगी, इनके जुमले वाले वादों का जनता माकूल जवाब देगी।उन्होंने सपा सरकार में हुए विकास कार्यों को जनता देख चुकी है। हमारे कार्यों को प्रदेश सरकार अपना बता कर भुना रही है,बिल्सी में रोडवेज डिपो के बाबत पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव के कार्यकाल में बनाए जाने को लेकर पूछे सवाल पर उन्होंने कहा कि हमारे लिए कोई बड़ी बात नहीं थी भूमि के अभाव में रोडवेज डिपो नहीं बन पाया था। बताते चलें कि पिछले 2012 की अखिलेश यादव सरकार में पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव मिनी मुख्यमंत्री के रूप में जाने जाते थे तब उन्होंने सार्वजनिक मंच से रोडवेज डिपो बनाए जाने की घोषणा की थी।
आज जनसंपर्क के दौरान विधानसभा प्रभारी प्रेमपाल सिंह यादव सुरेश पाल सिंह चौहान नगर अध्यक्ष कविंद्र सक्सेना,अखिलेश यादव, नदीम चौधरी, अनूप शर्मा,रामबाबू वार्ष्णेय, अखिलेश वार्ष्णेय साहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे इससे पूर्व उन्होंने बिल्सी कस्बे में कई स्थानों पर जनसंपर्क कर सहयोग की अपील की।

























