होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी में 23 अप्रेल को धूमधाम से हनुमान जन्मोत्सव मनाने की तैयारियां...

बिल्सी में 23 अप्रेल को धूमधाम से हनुमान जन्मोत्सव मनाने की तैयारियां जोरों पर,होंगे भव्य आयोजन।

बिल्सी। नगर में 23 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव मनाने के लिये तैयारियां जोरों पर चल रही हैं बिल्सी में मुख्य समारोह मोहल्ला नंबर 5 स्थित सिद्ध पीठ श्री बालाजी धाम में आयोजित किया जाता है।बैसे तो इस दिन पूरे जिले के हनुमान मंदिरों में हनुमान जन्मोत्सव पर विशेष धार्मिक आयोजन किये जाते हैं लेकिन बिल्सी में सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम पर आयोजित होने वाले जन्मोत्सव समारोह की चर्चा पूरे भारत मे होती है,

सिद्धपीठ की ख्याति यूं तो इस देश के अलावा विदेशों तक मे फैली हुई है इसीलिए बालाजी धाम के हजारों भक्त इस शुभ दिन पर बिल्सी पहुंच कर इस जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होते हैं, इन दिनों बालाजी धाम में जन्मोत्सव को मनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारी चल रही हैं जन्मोत्सव कार्यक्रम पर पूरा नगर हनुमान की भक्ति में डूब जाता है इस दौरान पूरे नगर को सजाया जाता है । बालाजी धाम के महंत श्री मटरु मल शर्मा महाराज ने बताया की बालाजी धाम में 22 अप्रैल सोमवार को सांय 4:00 बजे से सुंदरकांड कांड का पाठ का आयोजन होगा, वहीं 23 अप्रैल मंगलवार प्रात ब्रह्ममुहूर्त से ही विशेष पूजा अर्चना के साथ धार्मिक कार्यक्रम शुरू हो जायेंगे उसके बाद 11:30 बजे भगवान श्री बालाजी की महाआरती उतारी जाएगी, 12:00 बजे प्रभु को 56 भोग लगाया जाएगा एवं दोपहर 1:30 बजे कन्या भोज का आयोजन होगा।तत्पश्चात शाम 4:00 बजे विशाल हनुमान शोभा यात्रा निकाली जाएगी शोभा यात्रा में इस बार जबलपुर मध्य प्रदेश का बिश्व प्रसिद्ध इंटरनेशनल ब्रास बैंड मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा।

इधर शिव शक्ति भवन मन्दिर में स्थित श्री हनुमान जी सेवा समिति की ओर से बाबा का डोला निकाला जाएगा समिति के संचालक नव रत्न वार्ष्णेय सीताराम ने बताया की कार्यक्रम के तहत 23 अप्रैल मंगलवार को प्रातः 7:00 बजे बाबा का विशेष चोला चढ़ाया जाएगा जिसके बाद 11:00 बजे बाबा का भव्य डोला नगर में निकाला जाएगा।दोपहर 2:00 बजे सवामनी भोग शाम 7:00 बजे महा आरती एवं रात्रि 9:00 बजे आतिशबाजी छोड़ी जाएगी बाबा का डोला पीएनबी बैंक से शुरू होकर मुख्य बाजार अटल चौक मोहल्ला नंबर दो होते हुए शिव शक्ति भवन पर समापन होगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here